फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   love affair and live-in sexual relationship after two marriage, bihar police recovered girl after delhi police

Boyfriend Girlfriend : दो निकाह के बाद तीसरा अफेयर; डेढ़ साल तक यौन शोषण, दिल्ली पुलिस को भी झांसे में रखा

Wed, 13 Sep 2023 09:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 13 Sep 2023 09:15 AM IST
सार

Bihar Police : गुंडे पीछे पड़े। पेट्रोल छिड़क उसे जलाया जा रहा था। तभी पुलिस जिप्सी पहुंच गई। युवती की जान बचाने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो प्यार के नाम पर धोखे की कहानी सामने आयी। इस शख्स ने दिल्ली पुलिस को भी झांसे में ले लिया था।

विज्ञापन
love affair and live-in sexual relationship after two marriage, bihar police recovered girl after delhi police
रेप पीड़िता

विस्तार

सीतामढ़ी में दो शादी कर चुके युवक ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसाकर डेढ़ साल तक यौन शोषण किया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो पेट्रोल छिड़ककर उसे जान से मारने की कोशिश की गई। इस मामले में परिहार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। लिखित आवेदन में पीड़िता ने बताया कि मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सनौली गांव निवासी अब्दुल कलाम ने पहल उसे प्रेम जाल में फंसाया फिर उसे दिल्ली ले गया। यहां करीब डेढ़ साल तक यौन शोषण किया। बाद में शादी से इनकार करने लगा।

विज्ञापन


मारपीट कर भगा दिया
पीड़िता के अनुसार, शादी की इनकार की बात सुनकर वह दंग रह गई। पहले तो उसने अब्दुल कलाम को समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन, जब वह नहीं मामना तो पीड़िता ने दिल्ली पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस की कार्रवाई के बाद से उसने दिखावे के लिए पीड़िता से शादी कर ली। शादी के अगले ही दिन पीड़िता को दिल्ली छोड़कर आरोपी अपने पैतृक गांव सनौली भाग आया। पीछे से पीड़िता भी उसके घर पहुंची। यहां अब्दुल कलाम, उसकी पहली पत्नी और सौतेले बेटे ने मिलकर पीड़िता के रुपए मोबाइल एवं जेवर छीन लिए। विरोध करने पर मारपीट कर रात के करीब 11:00 बजे से बाहर भगा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बचा ली जान
पीड़िता ने बताया कि इस सब में वहां का चौकीदार भी शामिल था। इतना ही नहीं पीड़िता जब वहां से अपने पिता के घर लौटने लगी तो अब्दुल कलाम एवं उसकी पत्नी ने हत्या करने के लिए उसके पीछे गुंडे भेज दिए। गुंडे पेट्रोल छिड़कर आग लगा उसकी जान लेने की। तभी पुपरी थाना की पुलिस की गाड़ी वहां पहुंच गई। गाड़ी की लाइट देख गुंडे भाग खड़े हुए। पुपरी पुलिस ने रात भर उसे थाना में शरण दिया। फिर अगली सुबह पिता के गांव आने के लिए पुलिस ने उसे ऑटो में बिठा दिया। पिता के घर आने के बाद उसने परिहार थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई है। बताया जा रहा है की आरोपी अब्दुल पूर्व में भी दो शादियां कर चुका है। इसके बावजूद उसने पीड़िता को फंसाया और दिल्ली ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed