फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   loksabha election 2019 sushil modi said that nitish kumar is a afce of nda in bihar

बीजेपी को मंजूर है जदयू की शर्त, सुशील बोले- देश का चेहरा मोदी, बिहार का सिर्फ नीतीश

Mon, 04 Jun 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 04 Jun 2018 01:20 PM IST
विज्ञापन
 loksabha election 2019 sushil modi said that nitish kumar is a afce of nda in bihar
नीतीश कुमार और सुशील मोदी - फोटो : Twitter/SushilModi
जनता दल यूनाइटेड की रविवार को हुई बैठक के बाद बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। क्योंकि जदयू ने लोकसभा चुनाव सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा पर अंदरूनी दबाव बनाना शुरू कर दिया है। जिसका असर जदयू की मीटिंग के एक दिन बाद ही देखने को मिला। जब बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी को मीडिया के सामने आकर मोर्चा संभालना पड़ा। और उन्होंने साफतौर पर कहा कि बिहार में एनडीए के नेता बड़े भाई नीतीश कुमार ही होंगे। 
विज्ञापन


सुशील मोदी ने कहा, 'देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है लेकिन बिहार के नेता तो नीतीश कुमार ही हैं। इसलिए बिहार में जो वोट मिलेगा वो नरेंद्र मोदी के नाम पर और नीतीश कुमार के काम के नाम पर ही मिलेगा। इसमें कोई विरोधाभास नहीं हैं।' सुशील मोदी सोमवार को बिहार में 2019 के चुनाव और टिकट बंटवारे को लेकर बोल रहे थे। 
विज्ञापन


बता दें कि जदयू ने आगामी चुनाव का चेहरा नीतीश कुमार को बताया था भाजपा ने भी उसकी हां में हां मिला दिया है। बिहार में भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने यह भी कहा, 'हमारे और जदयू के बीच कोई विवाद नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि जब दिल मिल गये तो सीट कौन सी बड़ी चीज है। हर चुनाव के अंदर कौन कितना लड़ेगा और नहीं लड़ेगा इन सीटों का हिसाब हम उस दिन करेंगे जिस दिन हमारी साथ-साथ बैठक होगी। सीटों के बंटवारे को लेकर अभी से अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है। जिस दिन हमारी बैठक होगी उसी दिन हम हर बात और सीट बंटवारे का ऐलान कर देंगे। बता दें कि 7 जून को पटना में एनडीए की बैठक होने वाली है। 

यह भी पढ़ें: जदयू की दो टूक- चुनाव लोकसभा का हो या विधानसभा, बिहार का चेहरा तो नीतीश ही रहेंगे


रविवार को जेडीयू की बैठक के बाद ताजा बयान देते हुए जनता दल (यू)  के वरिष्ठ नेता पवन वर्मा ने कहा कि हां, हमने अपना चेहरा राजग गठबंधन के लिए नीतीश कुमार को रखने का फैसला लिया है लेकिन लोकसभा चुनाव को लेकर अभी हमारी कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है। हमारा सिर्फ यही मानना है कि राजग में बीजेपी एक बड़ी पार्टी है। और उसे अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ आदर और समझदारी से बात करनी चाहिए। वहीं बातों बातों में पवन वर्मा ने लोकसभा के चुनावी चेहरे के साथ अपनी पार्टी की बात भी रख दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी समझ भी होनी चाहिए। 
 
 

पूर्व उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी यादव ने भी चुटकी ली है

 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में जडयू और बीजेपी में सीट बंटवारे को लेकर चल रही माथापच्ची पर पूर्व उपमुख्यमंत्री  तेजस्वी यादव ने भी चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट किया है कि सुशील मोदी बतायें क्या नीतीश जी बिहार में नरेंद्र मोदी से बड़े और ज्यादा प्रभावशाली नेता है?

उन्होंने कहा कि नीतीश जी के प्रवक्ता सुशील मोदी क्या अब भी JDU के हाथों अपने सबसे बड़े नेता को बेइज्जत कराते रहेंगे? नीतीश जी ने कहा था उन्होंने सुशील मोदी के कहने से भोज से मोदी जी की थाली खींची थी।

बिहार में सीट बंटवारे को लेकर यह सरगर्मी रविवार को जेडीयू की बैठक के बाद शुरू हुई।  बता दें कि एनडीए की इस हफ्ते के अंत में  बैठक होनी है उससे पहले रविवार को पटना में जदयू कोर कमिटी की बैठक हुई।  इस बैठक के बाद जदयू ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार में एनडीए का चेहरा बताया था।

नीतीश कुमार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। कल हुई इस बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी और पवन वर्मा कल पटना पहुंचे थे। इस बैठक में बिहार में बहार के साथ चुनाव के रणनीतिकार चेहरा बन चुके प्रशांत किशोर सहित राज्य के अन्य नेताओं ने भी हिस्सा लिया। इस बैठक के बाद पवन वर्मा ने बताया था कि बिहार में राजग का चेहरा नीतीश कुमार ही रहेंगे। पटना में आगामी 7 जून को बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए की बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में 2019 लोकसभा चुनाव के लिए राज्य की रणनीति और टिकट बंटवारे को लेकर चर्चा होगी।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed