फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   loksabha election 2019 bjp and jdu fights on 20-20 formula in bihar

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा-जदयू के बीच नया फॉर्मूला तैयार, इतनी सीटों पर होंगे नीतीश के प्रत्याशी

Thu, 30 Aug 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Thu, 30 Aug 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
loksabha election 2019 bjp and jdu fights on 20-20 formula in bihar
अमित शाह, नीतीश कुमार

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और जदयू ने सीट बंटवारे को लेकर 20-20 फॉर्मूला तैयार किया है। ऐसी उम्मीद है कि 16 सितंबर तक सीटों के बंटवारे को लेकर घोषणा कर दी जाएगी। अंदरखाने की खबर आ रही है कि एनडीए में बिहार की सोटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय कर लिया गया है, इनमें से भाजपा 20 सीटों पर आपने उम्मीदवार उतारेगी बता दें कि बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं जिसमें 20 सीटों पर भाजपा और 12 सीटें जदयू को देने की योजना अभी बनी है। खबर ये भी आ रही है कि एनडीए के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी को पांच  सीटें दी जा सकती है।

विज्ञापन


पिछले दिनों राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के मुखिया उपेंद्र कुशवाहा जिस तरह से एनडीए से दूरियां बना रहे हैं और लालू यादव से साठ-गांठ करने में जुटे हैं इसलिए उनकी सीटों की संख्या कम हो गई है। और माना जा रहा है कि अगर रालोद एनडीए के साथ बिहार में चुनाव लड़ती है तो उसे दो सीटें दी जायेंगी। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि पार्टी से निलंबित सांसद अरुण कुमार को भी मैदान में उतारा जा सकता है। 
विज्ञापन


पिछले दिनों जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया था कि अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच पिछले महीने हुई बातचीत में काफी हद तक सहमति बन चुकी है। वशिष्ठ नारायण ने कहा था कि अंतिम निर्णय लेने से पहले बाकी घटक दलों से भी बात होगी। शीघ्र ही भाजपा के साथ अंतिम दौर की बातचीत होगी, जिसके बाद सीटों के बारे में घोषणा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि हमें उम्मीद है कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अगले महीने इसकी औपचारिक घोषणा कर सकते हैं। दरअसल, जदयू ने 16 सितंबर को राज्य कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इसमें नीतीश कुमार भी शामिल होंगे।


उपेंद्र कुशवाहा के खीर वाले बयान पर सिंह ने कुछ भी साफ बोलने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में दिए उनके बयान को हम गंभीरता से नहीं लेते हैं, यदि कुछ है तो वह सामने से बात करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed