फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Lok Sabha: Rohini filed nomination rjd party Lalu yadav tejaswi yadav sung a song narendra modi bihar news

Lok Sabha: रोहिणी ने किया नामांकन, लालू प्रसाद ने गाना गाकर मांगा समर्थन, तेजस्वी ने भी गाया-तुम तो धोखेबाज हो

Mon, 29 Apr 2024 03:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 29 Apr 2024 03:33 PM IST
सार

Bihar : रोहिणी आचार्य ने आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस दौरान  राजद परिवार के द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने गाना गाकर रोहिणी के लिए वोट मांगा। 

विज्ञापन
Lok Sabha: Rohini filed nomination rjd party Lalu yadav tejaswi yadav sung a song narendra modi bihar news
लालू प्रसाद यादव और रोहिणी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सारण लोकसभा सीट के लिए रोहिणी आचार्य ने आज नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के बाद राजेंद्र स्टेडियम में जनसभा हुई। इस दौरान तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गाना गाते हुए फिर तंज कसा है। इतना ही नहीं इसी मंच पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी गाना गाकर रोहिणी के समर्थन में वोट माँगा। इस दौरान  लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बेटी रोहिणी आचार्य आपके बीच में लगातार काम कर रही है। इसे भारी मत से जिताना है। देश को बचाना है संविधान को बचाना है। हम लोकतंत्र संविधान को मिटने नहीं देंगे। पिछड़ा वर्ग, पिछड़े वर्गों के हक को भाजपा छिनना चाहती है आपसब लोग इकट्ठे रहिये। काफी धूप है, काफी लोगों ने समय दिया,मैं धन्यवाद् देता हूं।

विज्ञापन


सारण हमारी कर्मभूमि 
लालू प्रसाद यादव ने कहा कि इतनी कड़ी धूप में आप सभी लोग आए हैं, सबको धन्यवाद। सारण जिला हमारी कर्मभूमि है। सारण के लिए हमने बहुत काम किया। रेल का कारखाना, फक्ट्री, इंजीनियरिंग कॉलेज, मढ़ौरा में इंजन का कारखाना यह सब काम हमने किया है। आपलोग भी काफी थक गये होंगे और मैं भी थक गया हूं। अब आपके बीच में रोहिणी है, भारी मतों से इनको जिताइए। फिर लालू प्रसाद यादव ने लागल झुलनिया में धक्का बालम कलकत्ता पहुँच गये गाकर रोहिणी के लिए लोगों का समर्थन मांगा। भाजपा बाबा के संविधान को खत्म करना चाहता है। संविधान बदलना चाहता है। हम किसी भी कीमत संविधान को बदलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा रिजर्वेशन खत्म कर देना चाहती है। इसके लिए हम सभी को इकट्ठा रहना है। जागरुक रहना है।
विज्ञापन


पासी समाज की समस्या को करेंगे दूर 
राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा कि भाजपा पिछड़े वर्ग के लोगों के हक को छिनना चाहती है इसलिए आपलोग इकट्ठे रहिये। लालू प्रसाद ने कहा कि पासी समाज के हमारे बहुत लोग हैं। हमारी सरकार लाइए, हम सभी पासी के लोगों की समस्या को दूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहिणी का त्याग बताया 

तेजस्वी यादव ने भाजपा भगाओ का नारा लगाते हुए अपना भाषण शुरू किया। उन्होंने कहा कि सारण हमारे पिता लालू प्रसाद यादव कि कर्म भूमि रही है और यहां से जो कार्लेय मेरे पिता ने किया है, अब हमारी बहन रोहिणी यहां से उनसे भी ज्यादा काम करेगी। उन्होंने कहा कि क्या परिस्थिति रही, मेरी बहन ने जो बलिदान दिया है उसको बताने का समय अभी हम नहीं समझते हैं। आपसब लोग जानते हैं कि इन्होने क्या त्याग दिया है। मुझे यकीन है कि इन्होने जिस तरह से अपने पिता की सेवा की और बलिदान दिया है उससे बढाकर यहां के जनता की यह सेवा करेगी।


प्रधानमंत्री पर साधा निशाना 
भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मुकेश जी के सारे विधायकों को ही भाजपा ने खरीद लिया और हमारे सीएम नीतीश कुमार को ही हाईजैक कर लिया। उन्होंने पहले मोबाइल पर प्रधानमंत्री के पुराने रिकॉर्ड को सुनाने की कोशिश की, फिर उनपर पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का शाब्दिक अर्थ बताने की कोशिश की। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोग भारत के संविधान को बदलने की कोशिश कर रही है। तेजस्वी यादव ने अंत में लोगों को साथ में गाने के लिए कहा और खुद भी गाया 
पीएम के लिए फिर वही गीत गाया-  तुम तो धोखेबाज हो....
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed