फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha: RJD party targeted BJP violating code of conduct raised questions on 2024 Election Commission bihar

Lok Sabha : राजद ने भाजपा पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप, चुनाव आयोग पर भी उठाये सवाल

Sat, 25 May 2024 04:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 25 May 2024 04:43 PM IST
सार

Bihar : भाजपा के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता के कोई मायने ही नहीं हैं। इस प्रकरण पर चुनाव आयोग की चुप्पी उसके निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर रही है। राजद ने चुनाव आयोग से सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन
Lok Sabha: RJD party targeted BJP violating code of conduct raised questions on 2024 Election Commission bihar
राष्ट्रीय जनता दल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल ने भारतीय जनता पार्टी पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। राजद ने इस मामले पर चुनाव आयोग से सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन दिया है, जिसमें उन्होंने यह आरोप लगाया गया है कि आज बिहार के जिन आठ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहे हैं, वहां के संस्करणों में प्रकाशित समाचार पत्रों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर के साथ भाजपा का विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। इस विज्ञापन में मतदाताओं से भाजपा के चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर कर वोट देने की अपील की गई है।

विज्ञापन


समाचार पत्रों में विज्ञापन छपवाना आचार संहिता का उल्लंघन
राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन का कहना है कि मतदान के 48 घंटे के अन्दर सम्बद्ध निर्वाचन क्षेत्रों में प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में किसी भी प्रकार का विज्ञापन प्रकाशित करवाना आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व चौथे चरण के मतदान के दिन गत 13 मई 2024 को भी इसी आशय की शिकायत चुनाव आयोग से की गई थी। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा आश्वासन भी दिया गया था कि सम्बद्ध जिलाधिकारी से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी जा रही है और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चुनाव आयोग पर उठाया सवाल 
 राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज छठे चरण के मतदान के दिन भी अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित करवाकर भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि भाजपा के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता के कोई मायने ही नहीं है। इस प्रकरण पर चुनाव आयोग की चुप्पी उसके निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर रही है। विपक्ष के छोटे-छोटे मामलों में भी एफआईआर दर्ज कराने वाली और नोटिस जारी करने वाली चुनाव आयोग भाजपा के मामले में चुप्पी साध लेती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed