फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha: Rajnath Singh targeted Lalu family in Jamui, questions raised on eating mutton and fish in festival

Lok Sabha 2024 : राजनाथ सिंह लालू परिवार पर बरसे, कहा- यह परिवार चारा के साथ अब मटन और मछली भी खाता है

Sun, 14 Apr 2024 07:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 14 Apr 2024 07:22 PM IST
सार

Bihar : क्या हो गया लालू परिवार को? उनके परिवार के लोग कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो प्रधानमंत्री को जेल भेज देंगे तो ऐसे लोगों के लिए न तो नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी।

विज्ञापन
Lok Sabha: Rajnath Singh targeted Lalu family in Jamui, questions raised on eating mutton and fish in festival
राजनाथ सिंह चिराग पासवान और सम्राट चौधरी जमुई में। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जमुई में पहले चरण का चुनाव प्रचार अब अपने चरम पर आ चुका है। इसी को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को जमुई पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान में जनसभा को संबोधित कर जमुई लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज भी हमें रामविलास पासवान की याद है, मेरी ही अध्यक्षता में उन्होंने एनडीए जॉइन किया था। उन्होंने कहा कि वह जब गले से लिपट जाते थे तो एक अलग ही एहसास होता था। उन्होंने कहा कि यह विधि का विधान है जो आया है सो जाएगा, आज रामविलास पासवान हमारे बीच नहीं है, लेकिन उन्होंने अपना उत्तराधिकारी दे दिया है। चिराग पासवान साधारण युवा नहीं है यह एनडीए के वैसे बल्लेबाज हैं जो जम कर रन बनाते हैं। उन्होंने कहा कि जब जैसी टीम जरूरत होती है चिराग उतना रन बना देते हैं।

विज्ञापन


लालू परिवार पर साधा निशाना 
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लालू परिवार पर हमला बोलते हुए कहा कि क्या हो गया लालू परिवार को? उनके परिवार के लोग कह रहे हैं कि उनकी सरकार बनी तो प्रधानमंत्री को जेल भेज देंगे तो ऐसे लोगों के लिए न तो नौ मन तेल होगा और न राधा नाचेगी। उन्होंने कहा कि लोग तो जानते थे कि लालू का परिवार चारा खाता है लेकिन अब पता चला कि  मटन और मछली भी खाता है, वह भी नवरात्रि और सावन में। खाता है तो ठीक है लेकिन उसे दिखाता क्यों है।
विज्ञापन


भारत की बात विश्व पटल पर गंभीरता से सुनी जाती है
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज भारत की बात विश्व पटल पर गंभीरता से सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब हम लोग वैश्विक मंच पर अपनी बात रखते थे तो सदस्य लोग उठकर हॉल से बाहर चले जाते थे, कि एक कमजोर देश अपनी बात कह रहा है। लेकिन आज भारत की बात गंभीरता से सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि चुनाव का परिणाम तो तय है, केवल हम आप और देश ही नहीं जानते हैं बल्कि पूरा विश्व जानता है कि तीसरी बार भी मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। आज विश्व के कई देश अगले वर्ष के लिए मोदी की अपॉइंटमेंट ले रहे हैं, उन्हें सादर अपने देश में आमंत्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है 
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने कहा था 370 हटा देंगे, और जैसे ही दोनों सदन में बहुमत हुआ हमने चुटकी बजाते 370 को हटा दिया। हमलोग कहते थे रामलाल  आएंगे हम मंदिर वहीं बनाएंगे, इस पर कुछ लोग कहते थे कि आप कहते हैं रामलाल हम लायेंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे पर तारीख नहीं बताएंगे। उन्होंने कहा कि रामलला का भव्य मंदिर भी बन गया और तारीख भी तय हो गई। इसके साथ ही 22 जनवरी को राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई। उन्होंने कहा कि देश ने देखा है कि भाजपा ने जो वादा किया उसे पूरा भी किया। उन्होंने कहा कि हमारा वादा है कि जिसको भी पक्की छत नहीं मिली है सब को छत दिया जाएगा। नलों में अगर पानी नहीं आया है तो पानी दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी चर्चा की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, एनडीए प्रत्याशी अरुण भारती समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed