फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Elections: Nomination for Lok Sabha seat in the first phase; Gaya, Kumar Sarvjeet, Jitan Ram Manjhi

Election 2024: पहले दौर के नामांकन का आखिरी दिन, गया में एनडीए ने दिखाया दम, राजद ने भरी हुंकार

Thu, 28 Mar 2024 11:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 28 Mar 2024 11:05 AM IST
सार

लोकसभा सीट से एनडीए के प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नामांकन भरा तो वहीं महागठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मंत्री सह बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। 

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: Nomination for Lok Sabha seat in the first phase; Gaya, Kumar Sarvjeet, Jitan Ram Manjhi
नामांकन करने पहुंचे महागठबंधन के प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। पहले चरण के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। इसी को देखते हुए एनडीए और महागठबंधन के प्रत्याशियों ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। गया लोकसभा सीट से एनडीए के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नामांकन भरा तो वहीं महागठबंधन से पूर्व मंत्री सह बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने नामांकन भरा। अपने-अपने दावेदारों के समर्थन में एनडीए और महागठबंधन के दिग्गज नेता पहुंचे हैं।

विज्ञापन

 
एनडीए प्रत्याशी ने दिखाया दम 
गया की हाईप्रोफाइल सीट एनडीए पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने समाहरणालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के समर्थन में सभा स्थल पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लोजपा रामविलास सुप्रीमो चिराग पासवान, मंत्री डॉ प्रेम कुमार, मंत्री मंगल पाण्डेय, डॉ संजय जायसवाल, एमएलसी जीवेश मिश्रा, पूर्व एमएलसी महाचंद्र सिंह, मंत्री संतोष सुमन समेत कई दिग्गज नेता शामिल हो रहे। 
विज्ञापन


नामांकन रैली में शामिल हुए महागठबंधन के दिग्गज
वहीं महागठबंधन के प्रत्याशी पूर्व मंत्री सह बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले वह श्री जगन्नाथ मंदिर गए और वहां पूजा-अर्चना की। इस दौरान राजद के पूर्व मंत्री डा. सुरेंद्र प्रसाद यादव समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। जहां एनडीए की गांधी मैदान तो महागठबंधन की गया कालेज खेल परिसर में सभा होगी। जहां दोनो दलों के दिग्गज नेता जुटेंगे। मालूम हो कि अब तक 15 एनआर काटे गए हैं। इसमें तीन लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। सबसे पहले पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक के उम्मीदवार अरुण कुमार ने पर्चा भरा है। वहीं बीते सोमवार को दो निर्दलीय प्रत्याशी वजीरगंज के चंदन कुमार और कुजापी के रहनेवाले रानू कुमार चौधरी ने नामांकन पत्र भरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed