फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election: Tejashwi Yadav targets PM Modi, BJP, Chirag Paswan; Pawan Singh, Upendra Kushwaha, BJP

Bihar: पीएम माेदी रात में ही क्यों आते हैं पटना? तेजस्वी ने बताई वजह; चिराग, कुशवाहा और पवन सिंह पर भी बोले

Wed, 22 May 2024 03:47 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 22 May 2024 03:47 PM IST
सार

भोजपुरी सुपरस्टार और काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को भाजपा से निष्कासित करने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह हमारा मुद्दा नहीं है। इससे हमलोगों को कोई लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Tejashwi Yadav targets PM Modi, BJP, Chirag Paswan; Pawan Singh, Upendra Kushwaha, BJP
पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी, पीएम नरेंद्र मोदी और चिराग पासवान पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जब भी पटना आते हैं तो रात के अंधेरे में आ रहे हैं। रात के अंधेरे में कई कुछ खास लोगों को बुलाया जा रहा है। कुछ-कुछ खास निर्देश पीएम मोदी द्वारा दिया जा रहा है। यह लोग डर चुके हैं। आजकल टेलीपॉम्पटर भी पीएम मोदी बोलते हैं तो साफ नजर आता है कि वह थक चुके हैं और ना उम्मीद हो चुके हैं।  

विज्ञापन


चिराग को हार की मुबारकबाद देता हूं
वहीं चिराग पासवान के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि चिराग जी को सबसे पहले हार की मुबारकबाद देता हूं। हमलोगों के पास जो सूचना आई है, उसमें वह काफी अच्छे मार्जिन से चुनाव हार रहे हैं। उनके पास कोई मैनेजमेंट नहीं है। एक भी आदमी उनके नहीं दिखे। जमीन पर उनकी पकड़ ही नहीं दिखी। पोलिंग बूथ पर भी उनके लोग नहीं दिखे। भाजपा और कुछ लोगों ने मिलकर उन्हें चुनाव हरा दिया। 
विज्ञापन


कुशवाहा को हराने की साजिश कर रही भाजपा
सबसे पहले उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार और काराकाट से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह को भाजपा से निष्कासित करने के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि यह हमारा मुद्दा नहीं है। इससे हमलोगों को कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, मुझे लगता है कि यह भाजपा की ही साजिश है। कुशवाहा जी को हराने की साजिश है। दिखावटी कार्रवाई की गई है। अंदर ही अंदर भाजपा वाले उपेंद्र कुशवाहा को हराने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed