फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election: RJD releases list of candidates; Yadav candidate, Siwan, Lalu Yadav, Tejashwi, Rohini

Election 2024 : लालू की पार्टी में यादवों को तरजीह, जदयू के बागियों को भी टिकट; सीवान से उम्मीदवार नहीं उतारा

Wed, 10 Apr 2024 06:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 10 Apr 2024 06:31 AM IST
सार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने इस बार अपनी दो बेटियों को लोकसभा टिकट दिया है। राज्यसभा सांसद मीसा भारती को पाटलिपुत्र से और रोहिणी आचार्य को छपरा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन
Lok Sabha Election: RJD releases list of candidates; Yadav candidate, Siwan, Lalu Yadav, Tejashwi, Rohini
लालू परिवार

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने अपने 22 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। इस लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय दल जनता 26 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया था। इसमें से तीन सीट विकासशील इंसान पार्टी को दिया। मंगलवार देर रात राजद ने 23 में 22 सीट पर उम्मीदवार घोषित कर दिया। सीवान सीट पर प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं किया है। इस सीट पर पूर्व सांसद और दिवगंत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। वह राजद से नाराज चल रही हैं। राजद के वरीय नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी का नाम की चर्चा है। संभावना है कि राजद सीवान लोकसभा सीट से इन्हें ही प्रत्याशी बनाएं। 

विज्ञापन


अब जानिए सियासी समीकरण
तेजस्वी यादव भले ही हर चुनावी सभा में राजद को माय (मुस्लिम व यादव) और बाप (बहुजन और गरीब) की पार्टी बताते हों लेकिन टिकट बांटते समय यादव वोटबैंक का खास ख्याल रखा। लालू प्रसाद ने कुल आठ यादव उम्मीदवार को टिकट दिया। वहीं तीन कोयरी, तीन दलित, दो मुस्लिम, दो सवर्ण, एक कुर्मी और एक बनिया उम्मीदवार को टिकट दिया है। परिवार की बात करें तो लालू प्रसाद ने इस बार अपनी दो बेटियों को लोकसभा टिकट दिया है। राज्यसभा सांसद मीसा भारती को पाटलिपुत्र से और रोहिणी आचार्य को छपरा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। 
विज्ञापन


जदयू के बागियों भी दिया टिकट
सीएम नीतीश कुमार की पार्टी छोड़कर आए बागियों को लालू प्रसाद ने तरजीह दी। इनमें अभय कुशवाहा, मो. अली अशरफ फातमी और बीमा भारती शामिल हैं। कुशवाहा को औरंगाबाद, फातमी को मधुबनी और बीमा को पूर्णिया सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं पूर्व विधायक और बाहुबली को मुन्ना शुक्ला को वैशाली से उम्मीदवार बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed