फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha election: RJD manifesto Politics; BJP and JDU said attack; Bihar News Updates, Bihar News Updates

Lok Sabha Elections : राजद के घोषणा पत्र पर सियासत, चिराग बोले- किस तरह नौकरी दी जाती थी, यह जनता को पता है

Sat, 13 Apr 2024 12:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 13 Apr 2024 12:06 PM IST
सार

चिराग पासवान ने तंज कसते हुए कहा कि यह पहली बार आपको मौका नहीं मिला। आपको परिवार के दो-दो लोग लंबे समय तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उस समय अगर विकास होता तो आज बिहार पिछड़ा राज्य नहीं कहलाता। 

विज्ञापन
Lok Sabha election: RJD manifesto Politics; BJP and JDU said attack; Bihar News Updates, Bihar News Updates
चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के घोषणा पत्र पर बिहार में सियासत शुरू हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने कहा कि राजद के घोषणा पत्र पर निशाना साधा। बिना नाम लिए उन्होंने तेजस्वी यादव और उनके परिवार पर हमला भी बोला। चिराग पासवान ने कहा कि एक करोड़ लोगों को नौकरी अगर दे सकते हैं हैं तो लंबे समय तक इन्हीं के परिवार के लोग बिहार की सत्ता में रहे। और, उस वक्त कैसे नौकरियां बांटी गई?, यह सबको पता है। चुनावी समय में वादे बड़े-बड़े किए जाते हैं। जब सत्ता में आते हैं तब सच्चाई का पता चलता है। हकीकत तो यह है कि इनलोगों को जब भी सत्ता मिलती है तो यह लोग बहाना बनाना शुरू कर देते हैं और कहने लगते हैं कि यह गठबंधन का वादा नहीं हमारा वादा था और जब हमारी सरकार आएगी तब इसे पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन


उस सयम विकास होता तो आज बिहार पिछड़ा राज्य नहीं कहलाता
तेजस्वी यादव द्वारा एक करोड़ रोजगार देने की घोषणा पर चिराग पासवान ने कहा कि यह पहली बार आपको मौका नहीं मिला। आपको परिवार के दो-दो लोग लंबे समय तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उस समय अगर विकास होता तो आज बिहार पिछड़ा राज्य नहीं कहलाता। यह सबको समझ आ रहा है कि खाने के दांत कौन से हैं और दिखाने के दांत कौन से हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है
चिराग पासवान ने दावा किया कि बिहार की जनता यह मन बना चुकी है कि हर हाल में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। सही मायनों में डलब इंजन की सरकार ही राज्य का विकास करना चाहती है। हर बिहारी ऐसा चाहता है। 

मांझी बोले- कुछ भी घोषणा कर सकते हैं तेजस्वी यादव
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि अब जब तेजस्वी यादव को पता है कि उनकी सरकार बन ही नहीं रही तो वह कुछ भी घोषणा कर सकते हैं। मांझी ने कहा कि राजद के घोषणा पत्र में शायद कुछ बातें छूट गई हैं,जो निम्नलिखित हैं...

  • भारत में अमेरिका का विलय करेंगें
  • सूरज पश्चिम से उगाएंगें
  • समुद्र के पानी को मीठा बना देंगें।
  • पहाड़ हवा में उडेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed