फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bhagalpur News ›   Lok Sabha Election: Neha Singh Rathore shared video before voting, road accident, vehicle ramming the crowd

Lok Sabha Election: नेहा सिंह राठौर ने इस वीडियो से किसका साथ दिया? जानें, क्या याद दिलाया

Thu, 18 Apr 2024 11:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 18 Apr 2024 11:11 PM IST
सार

Election 2024 : लोकगायिका नेहा सिंह राठौर लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के दौरान चर्चा में रहेंगी। उन्होंने वोटिंग की पूर्व संध्या पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- याद रखना है!

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Neha Singh Rathore shared video before voting, road accident, vehicle ramming the crowd
नेहा सिंह राठोड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

कल बिहार के चार जिलों जमुई, नवादा, औरंगाबाद और गया में मतदान होने हैं। मतदान कल सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगा। इस बीच लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। वह वीडियो काफी वीभत्स है, जिसे देखने के बाद मन विचलित हो जाता है। जानकारों का मानना है कि यह वीडियो पुराना है, लेकिन लोगों का यह भी कहना है कि अगर यह वीडियो पुराना है तो फिर इस समय जब कल चुनाव होने हैं, फिर ऐसे में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने का क्या मतलब है। नेहा सिंह राठौर ने उस वीडियो के साथ यह भी लिखा है कि कल पहले चरण का मतदान है। भूल तो नहीं गए! याद रखना है! अब लोगों का कहना है कि नेहा सिंह राठौर उस वीडियो के द्वारा क्या याद दिलाने की कोशिश कर रही है और किसे याद रखने की बात कह रही है? हालांकि नेहा सिंह राठौर के इस पोस्ट पर कई लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

विज्ञापन


क्या है वीडियो में 
नेहा सिंह राठौर के द्वारा पोस्ट किये गये 46 सेकंड के इस वीडियो में गांव के कुछ लोग जाते दिख रहे हैं। उस भीड़ में पुरुष के साथ एक दो महिला भी दिख रही हैं। लड़कों के हाथ में काले रंग के झंडे हैं। अचानक एक जीप भीड़ को पीछे से रौंदते हुए आगे निकल गई। उस गाड़ी के पीछे दो अन्य गाड़ी भी पहली गाड़ी के पीछे भागते निकल गई।वहां भगदड़ का माहौल हो गया। लोग खेतों की ओर भागने लगे। काफी चीख-पुकार मच गई। यह वीडियो कब और कहाँ का है यह स्पष्ट नहीं हो रहा है, लेकिन नेहा सिंह राठौर का यह पोस्ट फ़िलहाल चर्चे में है।
विज्ञापन



 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed