फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election: Misa Bharti attacks PM Narendra Modi; Lalu Yadav; Bihar News Updates

Lok Sabha Election : मीसा ने पीएम मोदी पर बोला हमला, कहा- 1990 से लोग लगे हैं, लालू का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे

Fri, 05 Apr 2024 01:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 05 Apr 2024 01:23 PM IST
सार

Bihar News : मीसा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए यह सब बातें करते हैं। उन्होंने कौन सा वादा पूरा किया। हमलोगों ने जो वादा किया वह बिहार में करके दिखाया है। हमें जब मौका मिला तो हमने जो कहा, वह करके दिखाया है। 

विज्ञापन
Lok Sabha Election: Misa Bharti attacks PM Narendra Modi; Lalu Yadav; Bihar News Updates
लालू प्रसाद यादव और मीसा भारती - फोटो : amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार मीसा भारती ने पीएम नरेंद्र पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री दामाद के लिए जमुई आए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री परिवारवाद पर बोल रहे थे लेकिन लालू प्रसाद ने इनके परिवार की लिस्ट जारी कर दी है। पीएम के नौकरी के बदले जमीन वाले बयान पर मीसा भारती ने कहा कि 1990 से उनके पीछे लोग लगे हैं। कोई भी लालू जी का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे।

विज्ञापन


हमें जब मौका मिला तो हमने जो कहा, वह करके दिखाया
प्रधानमंत्री अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए यह सब बातें करते हैं। उन्होंने कौन सा वादा पूरा किया। हमलोगों ने जो वादा किया वह बिहार में करके दिखाया है। हमें जब मौका मिला तो हमने जो कहा, वह करके दिखाया है। तेजस्वी यादव ने पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरियां दी। महंगाई और बेरोजगारी को छुपाने के लिए परिवारवाद की बात प्रधानमंत्री करते हैं। जनता समझ चुकी है और सही समय पर इनका जवाब देगी। जो लोग चार सौ पार का नारा देख रहे हैं, उनकी काम को जनता देख रही है। उन्होंने रामकृपाल यादव पर जमकर हमला बोला और कहां थी एक उपलब्धि वह गिना दें फिर हमसे बात करें।
विज्ञापन


नित्यानंद राय बोले- इन चीजों के लिए प्रसिद्ध हैं लालू प्रसाद
लालू यादव के बात पर कोई विश्वास नहीं करता है। कोई भरोसा नहीं करता है। उनको लोगों ने काफी सालों से देखा है। वह परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और घोटालों और अपराधियों को साथ रखने के लिए के लिए प्रसिद्ध हैं। महागठबंधन' के सभी नेताओं ने मान लिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। वे जानते हैं, लोग उन्हें 2024 के लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों के साथ फिर से प्रधान मंत्री बनाएंगे। वे पीएम मोदी की लोकप्रियता से परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed