{"_id":"66335ddc7a2187deb9011808","slug":"lok-sabha-election-jp-nadda-targets-indi-alliance-rjd-and-congress-corona-vaccine-bjp-bihar-news-araria-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: जेपी नड्डा ने ऐसे समझाया राजद का मतलब, कहा- भ्रष्टाचारियों का कुनबा है इंडी गठबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: जेपी नड्डा ने ऐसे समझाया राजद का मतलब, कहा- भ्रष्टाचारियों का कुनबा है इंडी गठबंधन
Thu, 02 May 2024 03:03 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 02 May 2024 03:03 PM IST
सार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- कोरोना की लड़ाई में अमेरिका फेल हो गया, रूस फेल हो गया, जापान रास्ता तय नहीं कर पाया। लेकिन, मोदी जी के नेतृत्व में सही समय पर सही फैसला लिया गया और देश के 140 करोड़ लोगों की जान बचाई गई।
विज्ञापन
जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को अररिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इंडी गठबंधन को जमकर घेरा। लालू परिवार पर भी हमला बोला। इतना ही नहीं अपने 34 मिनट के भाषण जेपी नड्डा ने जम्मूकश्मीर से कन्याकुमारी तक के नेताओ के नाम गिनाते हुए पूछा फारूक अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती, मुलायम सिंह परिवार, लालू परिवार चौटाला परिवार से लेकर गांधी परिवार तक का जिक्र किया बस यह सब अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। उन्होंने कहा कि नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी 10 साल से सेवा कर कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य गरीब कल्याण और सुशासन है। तो दूसरे तरफ राजद और कांग्रेस है। जो परिवार कल्याण और कुशासन की ओर ले जाएगी।
विज्ञापन
इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का कुनबा है
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी पर हमला बोलते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि राजद का मतलब बताते हुए कहा कि ये रिश्वतखोर, जंगलराज, दलदल है। इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का कुनबा है। इसमें आधे बेल पर और आधे जेल में हैं। उन्होंने इंडी गठबंधन को राम विरोधी और देश विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि इन लोगों को राम मंदिर के परेशानी थी। आज मोदी जी ने राम मंदिर बनवाया। भारत की दवाई आज दुनिया में दूसरे नंबर पर एक्सपोर्ट हो रही है। हम दुनिया की डिस्पेंसरी बन गए हैं। दुनिया हमसे दवाई खरीद रही है, सबसे सस्ती और असरदार दवाई आज भारत में बन रही है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत, दुनिया का तीसरे नंबर का ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया है।
विज्ञापन
देश के 140 करोड़ लोगों की जान बचाई गई
उन्होंने कहा कि कोरोना के वक्त अमेरिका भी समझ नहीं पाया कि लॉकडाउन लगाए या हटाएं, लेकिन मोदी जी ने कड़ाई से लॉकडाउन लगाया और सब ठीक होने के बाद हटाया।कांग्रेस-राजद वाले कोरोना वैक्सीन को लेकर सवाल उठा रहे थे। ये लोग लोगों को गुमराह करते रहे। कहते थे कि कि ये मोदी टीका है, मत लगाओ, लेकिन चुपके से खुद लगवा लिया। 100 देशों को वैक्सीन भेजी और 48 देशों को हमने मुफ्त में वैक्सीन दिया, मोदी जी के नेतृत्व में भारत, मांगने वाला भारत नहीं, देने वाला भारत बन गया है। कोरोना की लड़ाई में अमेरिका फेल हो गया, रूस फेल हो गया, जापान रास्ता तय नहीं कर पाया। लेकिन, मोदी जी के नेतृत्व में सही समय पर सही फैसला लिया गया और देश के 140 करोड़ लोगों की जान बचाई गई। इस देश में टिटनेस की दवा आने में 25 साल लग गए, डिप्थीरिया की दवा आने में 30 साल लग गए, ट्यूबरक्लोसिस की दवा को आने में 27 साल लग गए, जापानी बुखार की दवा आने में 100 साल लग गए।
विज्ञापन
बिहार के लोग सत्तू खाकर गुजारा करते थे
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में ही मेरा बचपन गुजरा है और मैंने वो दौर भी देखा है, जब बिहार के लोग सत्तू खाकर गुजारा करते थे। लेकिन, आज देश की 80 करोड़ जनता को और बिहार की 8 करोड़ 70 लाख जनता को मुफ्त राशन मिल रहा है। जिस कारण से देश के करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। एक तरफ सेवा है, सुशासन है, गरीब कल्याण है, तो दूसरी तरफ राजद-कांग्रेस के शासन की लूट, कुशासन और उनके परिवार का कल्याण था। दोनों में तय आपको करना है। जेपी नड्डा ने बचपन के दिनों के साथ फणीश्वरनाथ रेणु को याद किया। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश के आम जनों की सेवा की है। अररिया में गजब का उत्साह और ऊर्जा देखने को मिल रही है। ये मुझे आश्वस्त कर रहा है कि आपने प्रदीप सिंह को तीसरी बार सांसद बनाने का फैसला कर लिया है।