फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha Election : 10.5 lakh rupee recovered from vehicle checking, bihar police engaged in investigation

Lok Sabha 2024 : वाहन चेकिंग के दौरान साढ़े दस लाख रुपया गाड़ी से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 12 Apr 2024 05:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 12 Apr 2024 05:30 PM IST
सार

Bihar : चुनाव का आगाज हो चूका है। ऐसे में जगह-जगह पर प्रशासन ने चेक पॉइंट बनाये हैं। शुक्रवार को वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो से साढ़े10 लाख रुपये नगद बरामद किये गये हैं। पूछताछ के दौरान किसी भी प्रकार के कोई कागजात नहीं मिले हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Election : 10.5 lakh rupee recovered from vehicle checking, bihar police engaged in investigation
जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर खगड़िया जिले में जगह-जगह चेकप्वाइंट बनाकर सघन जांच की जा रही है। इसी दौरान शुक्रवार दोपहर जिला प्रशासन ने चौथम थाना क्षेत्र के करुआमोड़ चेक पॉइंट के पास एक बोलेरो वाहन से साढ़े10 लाख रुपये कैश बरामद किये हैं। फिलहाल प्रशासन ने उन रुपयों को कोषागार में जमा करा दिया है। बताया जा रहा है कि वाहन चालक के द्वारा कैश से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखाया गया, जिसके बाद उन रुपयों को जप्त कर लिया गया है।

विज्ञापन


बोलेरो वाहन में बेलदौर से लाया जा रहा था कैश
इस मामले की जानकारी देते हुए चौथम अंचल अधिकारी रविराज ने बताया कि करुआमोड़ स्थित चेक पॉइंट के पास लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। शुक्रवार को जांच के क्रम में एक बोलेरो वाहन की जब जांच की गई तो उसके अंदर से साढ़े 10 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं। अंचल अधिकारी रविराज ने बताया कि वाहन में सिर्फ चालक मोहम्मद जहांगीर ही सवार था।
विज्ञापन


वैध कागजात नहीं मिलने पर जब्त की गई राशि
नगद रुपया मिलने के बाद जब मोहम्मद जहांगीर से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह बेलदौर से रुपए लेकर जमीन निबंधन के लिए गोगरी ले जा रहा था। अधिकारियों ने जब उससे उससे संबंधित कागजात की मांग की तो उसने बताया कि उसके पास कोई वैध कागजात नहीं है, जिसके बाद अधिकारियों ने उन रुपयों को जप्त कर लिया गया।  चौथम अंचल अधिकारी रविराज ने बताया कि अब इसकी सूचना चुनाव आयोग को भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि चालक से रुपए को लेकर कागजात की मांग और पूछताछ की गई, लेकिन कोई संतुष्ट जवाब और कागजात नहीं दिखाया गया, इसलिए उन रुपयों को फिलहाल जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जिनका रुपया है उनको बुलवाया गया है। उनके आने पर मामला स्पष्ट होगा, फिलहाल राशि यहां जमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed