फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha : Case registered against Pawan Singh in five police stations in Rohtas, code of conduct violation

Lok Sabha : भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह के खिलाफ पांच थानों में मामला दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप

Wed, 24 Apr 2024 10:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 24 Apr 2024 10:12 PM IST
सार

Bihar : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगा है। इसको लेकर उनपर पांच थानों ने मामला दर्ज किया है। पवन सिंह ने रोहतास और औरंगाबाद में दो दिवसीय रोड शो किया।  

विज्ञापन
Lok Sabha : Case registered against Pawan Singh in five police stations in Rohtas, code of conduct violation
पवन सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर रोहतास जिला के पांच थानों में मामला दर्ज हुआ है। उनपर आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगा है। दरअसल मंगलवार को काराकाट लोक सभा क्षेत्र में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने रोड शो किया था। इस रोड शो में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला शामिल हुआ था।

विज्ञापन


इस वजह से पवन सिंह के खिलाफ हुआ मामला दर्ज 
पवन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के संबंध में रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल पदाधिकारी सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि अकोढ़ी गोला थाने में पवन सिंह के विरोध चुनाव आचार संहिता उल्लंघन करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें अनुमति से अधिक गाड़ियों का काफिला रोड शो में शामिल किया गया था। वहीं बिक्रमगंज अनुमंडल पदाधिकारी अनिल बसाक का कहना है कि राजपुर, काराकाट, बिक्रमगंज और संझौली थाने में पवन सिंह के विरुद्ध चुनाव आचार संहिता उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार रोड शो के लिए सिर्फ पांच गाड़ियों की ही अनुमति दी गई थी। लेकिन उनके समर्थकों के द्वारा पवन सिंह के रोड शो में सैकड़ों गाड़ियों का काफिला शामिल किया गया था, जो चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। इसके अलावा पवन सिंह के रोड शो में शामिल कई गाड़ियों में स्टिकर भी लगाए गए थे। इसी आधार पर प्राथमिक की दर्ज की गई है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed