फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lok Sabha: BSP candidate Sujit Ram arrested in Gopalganj in Model Code of Conduct violation case 2024 election

Lok Sabha : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में बसपा प्रत्याशी सुजीत राम गिरफ्तार, वाहन भी जब्त

Thu, 23 May 2024 08:38 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 23 May 2024 08:38 PM IST
सार

Bihar :  रैली का निर्धारित समय 12:00 बजे से 3:00 बजे अपराह्न तक था, लेकिन बसपा प्रत्याशी ने रूट चार्ट का उल्लंघन कर अपनी गाड़ी कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के अन्य गांव में जाकर प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Lok Sabha: BSP candidate Sujit Ram arrested in Gopalganj in Model Code of Conduct violation case 2024 election
बसपा पार्टी के उम्मीदवार सुजीत कुमार राम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गोपालगंज लोकसभा के बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सुजीत राम को गोपालगंज पुलिस ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही साथ कई वाहन भी जब्त किये गये हैं। स्थानीय पुलिस का कहना है कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


अनुमति के खिलाफ किया आचार संहिता का उल्लंघन 
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि चुनाव प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को बसपा पार्टी के उम्मीदवार सुजीत कुमार राम द्वारा रैली और जुलूस निकालने अनुमति मांगी गई थी। प्रशासन के द्वारा बसपा प्रत्याशी को भगवानपुर से चनावे, थावे गोपालगंज होते हुए भड़कुईया कोईनी, बरौली से होते हुए धर्मपरसा तक अनुमति दी गई थी। रैली का निर्धारित समय 12:00 बजे से 3:00 बजे अपराह्न तक था, लेकिन बसपा प्रत्याशी ने रूट चार्ट का उल्लंघन कर अपनी गाड़ी कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र के अन्य गांव में जाकर प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया। साथ ही जिस वाहन का प्रयोग प्रचार प्रसार हेतु किया जा रहा था, उस वाहन का प्रचार प्रसार के लिए अनुमति प्राप्त नहीं की गई थी। इस बात की जानकारी जिले के पुलिस प्रशासन को मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बसपा के उम्मीदवार सुजीत कुमार राम को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बिना अनुमति के प्रचार कर रहे वाहनों को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। इस मामले में कुचायकोट थाने की पुलिस का कहना है कि बसपा प्रत्याशी पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


कौन है बसपा के लोकसभा प्रत्याशी सुजीत राम?
सुजीत कुमार गोपालगंज जिले के माझा प्रखंड के आदमापुर पंचायत के मुखिया पति हैं। सुजीत राम को पटना में पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर लालजी मेघनकर ने गोपालगंज लोकसभा के लिए बसपा का सिंबल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed