Lok Sabha Election 2024: खरगे ही नहीं, एनडीए वालों की भी जांच होती है, पटना में बरामदगी से चुनाव आयोग का जवाब
Bihar : पटना में एक पार्टी के झंडा लगी गाड़ी से 6 लाख रुपए से अधिक कैश बरामद हुआ है। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। उस गाड़ी पर जदयू, भाजपा, लोजपा और हम पार्टी की बैनर लगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना के विक्रम थाने की पुलिस ने एक पार्टी के झंडा लगी गाड़ी से 6 लाख रुपए से अधिक कैश बरामद किया है। गाड़ी से नगद रुपए मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है की गाड़ी पर जदयू, भाजपा, लोजपा और हम पार्टी की बैनर लगी थी। घटना की पुष्टि विक्रम थाना प्रभारी ने करते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस
विक्रम थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विक्रम थाना मोड़ के नजदीक पुलिस ने एक गाड़ी को रोक कर जब जांच की तो गाड़ी में 6 लाख 22,500 नगद प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि गाड़ी किसकी है और कहां आ रही थी, इस मामले में ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम में यह बात सामने आई है कि बीएड कॉलेज में किसी के पैसा को जमा करने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जाइलो गाड़ी जो काला कलर की है उसे गाड़ी पर पीछे के डिक्की में एक बैग में छुपा कर ₹6 लाख ले जाया जा रहा था। अब जांच के बाद मामला स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलीकॉप्टर की तलाशी पर विपक्ष ने उठाया था सवाल
विगत एक सप्ताह पहले चुनावी सभा के लिए समस्तीपुर गये कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हेलीकॉप्टर की तलाशी ली गई थी l इस बात को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाया थाl कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि बिहार के समस्तीपुर में सभा के दौरान चुनाव आयोग और पुलिसकर्मियों के द्वारा ऐसा करना चुनाव आयोग के दुर्भावना पूर्ण व्यवहार को दर्शाता हैl यह लोकतंत्र की हत्या है l कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि "चुनाव आयोग (ईसी) को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या कांग्रेस नेताओं के हेलीकॉप्टरों की ऐसी जांच नियमित है और क्या एनडीए के शीर्ष नेताओं पर भी इसी तरह की जांच की गई थी।"