फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lockdown in Bihar: 14.5 lakh people are not getting benefit of Ration facility, CM Nitish Kumar should intervene says Chirag Paswan

बिहार के 14.5 लाख लोगों को नहीं मिल रहा राशन का लाभ, नीतीश करें हस्तक्षेप: चिराग पासवान

Fri, 24 Apr 2020 02:48 PM IST
आसिम खान पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: आसिम खान Updated Fri, 24 Apr 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
Lockdown in Bihar: 14.5 lakh people are not getting benefit of Ration facility, CM Nitish Kumar should intervene says Chirag Paswan
चिराग पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के 14.5 लाख लोग लॉकडाउन के दौरान केंद्र सरकार द्वारा प्रदान की जा रही राशन सुविधा का लाभ नहीं हासिल कर पा रहे हैं क्योंकि अभी उन्हें राज्य सरकार से राशन कार्ड नहीं मिल पाया है ।

विज्ञापन


चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों के बाद भी बिहार सरकार ने अभी तक सूची नहीं भेजी है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में केंद्र सरकार ने तमाम प्रदेशों से बचे हुए लगभग 39 लाख राशन कार्ड धारकों की सूची जल्द भेजने को कहा है जिसमें लगभग 14.5 लाख बिहार के लाभार्थी हैं ।
विज्ञापन


लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसके कारण बिहार के इन गरीब लोगों को राशन मुहैया कराने में परेशानी बनी हुई है। चिराग की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब उनके पिता एवं खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ने राज्यों से इन लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने को कहा है ताकि उन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ मिल सके। लोजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘मुझे विश्वास है जल्द नीतीश कुमार इस पर कदम उठाएंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed