{"_id":"5fcda0938ebc3ecf6c6a909e","slug":"ljp-sacked-leader-keshav-singh-alleges-chirag-paswan-of-having-maoist-links-claims-threat-to-his-life-rjd-ramvilas","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोजपा से निष्कासित नेता ने चिराग पर लगाया माओवादी संबंध का आरोप, बताया जान का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोजपा से निष्कासित नेता ने चिराग पर लगाया माओवादी संबंध का आरोप, बताया जान का खतरा
Mon, 07 Dec 2020 09:38 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 07 Dec 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
चिराग पासवान (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पूर्व नेता केशव सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने उनपर माओवादियों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया है। केशव सिंह ने यह भी दावा किया कि उन्हें चिराग पासवान ने अपने एक सहयोगी के जरिए धमकी दी थी।
विज्ञापन
केशव ने चिराग के खिलाफ रविवार को पटना के शास्त्री नगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में केशव सिंह ने आरोप लगाया कि 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान चिराग पासवान ने जमुई लोकसभा सीट से जीतने के लिए माओवादियों की मदद ली थी।
विज्ञापन
सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले, जब वह किशनगंज में थे, उन्हें अमर आजाद नाम के व्यक्ति से धमकी वाला फोन आया था। उन्होंने दावा किया कि धमकी देने वाला व्यक्ति चिराग का करीबी है। बता दें कि सिंह लोजपा के प्रदेश महासचिव थे। उन्हें तब बाहर निकाल दिया गया था जब उन्होंने दावा किया कि जनवरी में पार्टी में बड़ी फूट पड़ेगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- लोजपा से निकाले गए केशव सिंह, कहा- चिराग ऐसे ही रामिवलास पासवान के सपनों को चकनाचूर करें
डैमेज कंट्रोल करते हुए चिराग ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। केशव ने कहा, 'लोजपा में कोई आंतरिक लोकतंत्र नहीं रहा है। लोजपा के सांसदों और विधायक की आवाज भी पार्टी में नहीं सुनी जा रही है। पार्टी में हर निर्णय एकतरफा लिया जा रहा है। मुझे पार्टी के खिलाफ बोलने के लिए दो दिन पहले एक धमकी भरा फोन आया था।'
दूसरी ओर लोजपा ने चिराग पासवान के खिलाफ आरोपों को खारिज कर दिया है और उन्हें निराधार बताया है। लोजपा नेता कल्लू सिंह ने कहा, 'केशव सिंह मीडिया की सुर्खियों में छाना चाहते हैं और इसलिए चिराग पासवान पर आरोप लगा रहे हैं। हमारी पार्टी केशव सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करती है और हम उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।'
ऐसे ही रामिवलास पासवान के सपनों को चकनाचूर करें: केशव सिंह
पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण लोजपा ने केशव सिंह को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था और उनकी प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित कर दी थी। पार्टी से निकाले जाने के बाद सिंह ने शनिवार को कहा था कि चिराग ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकालते हुए स्वर्गीय रामविलास पासवान के सपनों को चकनाचूर करें और राजद को मजबूत करते रहें। साथ ही केशव सिंह ने दावा किया था कि जल्द ही पार्टी के चार सांसद और बड़ी संख्या में अन्य नेता मिलकर लोजपा (रामविलास गुट) की स्थापना करने जा रहे हैं।