फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   LJP Chirag Paswan Expelled General secretary Keshav Singh for 6 years he says destroy Ramvilas paswan vision

लोजपा से निकाले गए केशव सिंह, कहा- चिराग ऐसे ही रामिवलास पासवान के सपनों को चकनाचूर करें

Sat, 05 Dec 2020 12:29 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 05 Dec 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
LJP Chirag Paswan Expelled General secretary Keshav Singh for 6 years he says destroy Ramvilas paswan vision
चिराग पासवान - फोटो : पीटीआई

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर पूर्व प्रदेश महासचिव केशव सिंह को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्काषित कर दिया गया है। दरअसल, केशव सिंह पर आरोप था कि वह पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त थे, जिसके बाद चिराग ने प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज को निर्देश दिया कि सिंह को पार्टी से छह साल के लिए निष्काषित कर दिया जाए। 

विज्ञापन


केशव सिंह की प्राथमिक सदस्यता भी निलंबित कर दी गई है। लोजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा सिंह लल्लू ने इस बाबत जानकारी दी। गौरतलब है कि पिछले माह केशव सिंह ने लोजपा में टूट की बात कही थी। सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पार्टी में टूट को लेकर बयान दिया। यही वजह है की पार्टी ने उन्हें निष्काषित किया है।  
विज्ञापन



वहीं, लोजपा से निकाले जाने के बाद केशव सिंह ने पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान को उन्हें निकालने के लिए बधाई देते हुए तंज कसा है। सिंह ने कहा कि चिराग ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकालते हुए स्वर्गीय रामविलास पासवान के सपनों को चकनाचूर करें और राजद को मजबूत करते रहें। साथ ही केशव सिंह ने दावा किया जल्द ही पार्टी के चार सांसद और बड़ी संख्या में अन्य नेता मिलकर लोजपा (रामविलास गुट) की स्थापना करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोजपा सांसद ने पार्टी में टूट की खबर को बताया झूठा
हालांकि, लोजपा सांसद पशुपति कुमार पारस ने दावा किया कि पार्टी के सभी सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में एकजुट हैं। पार्टी में मतभेद की खबरें झूठी हैं, किसी भी प्रकार का मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ पार्टी विरोधी ताकतों द्वारा दल में टूट की झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। 


लोजपा सांसद ने कहा कि बिहार चुनाव में अकेले लड़ने के फैसले को सभी सांसदों द्वारा मिलकर लिया गया था। पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है। इस बार के चुनाव में पार्टी का जनाधार बढ़ा है। लोजपा अध्यक्ष द्वारा लिए जाने वाले हर निर्णय पर पार्टी के सभी नेता सहमत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed