{"_id":"5a2bc1f74f1c1ba7678c08f5","slug":"liquor-mafia-attacked-on-a-journalist-in-bihar-s-nawada-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में शराब माफिया का पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर में आई गंभीर चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में शराब माफिया का पत्रकार पर जानलेवा हमला, सिर में आई गंभीर चोटें
एजेंसी, नवादा
Updated Sat, 09 Dec 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के नवादा मेंशराब माफियाओं ने दैनिक अखबार ‘हिंदुस्तान’ से जुड़े पत्रकार पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
यह घटना नवादा के रजौली डीह की है। एसएचओ अवधेश कुमार ने बताया कि पत्रकार विकास कुमार उर्फ सोनू शुक्रवार शाम पुलिस द्वारा शराब माफियाओं पर छापेमारी की कवरेज करने गए थे उसी दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ।
विज्ञापन
पढ़ें - लालू ने बिना नाम लिए BJP पर साधा निशाना, कहा- 'ज्यादा प्रचार, काम कम'
विज्ञापन
इस घटना में उनके सिर में गहरी चोटें आई हैं। इसके बाद गंभीर रूप से घायल विकास को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि विकास के दिमाग का ऑपरेशन करना पड़ेगा। वहीं विकास के भाई के मुताबिक, अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस मामले में शुक्रवार रात एक शख्स की गिरफ्तारी हुई है।
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी पर पिछले साल अप्रैल में प्रतिबंध लगाया था।