फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Liquor instead of petrol and diesel started coming out of Indian Oil tanker in Muzaffarpur

Bihar News: इंडियन ऑयल लिखे पेट्रोलियम टैंकर से पेट्रोल-डीजल की जगह निकलने लगी शराब तो देखती रह गई पुलिस

Wed, 05 Jul 2023 05:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 05 Jul 2023 05:51 PM IST
सार

Bihar Police: बिहार की सीमा पर कहीं से भी घुसते समय यह जांच जरूर होती है कि शराब तो नहीं, कोई नशे में तो नहीं। इसके बावजूद हर दिन शराब भारी मात्रा में आ रही है। लेकिन, मुजफ्फरपुर में तो पुलिस भी यह जुगाड़ देख चौंक गई। पेट्रोलियम टैंकर के अंदर शराब!

विज्ञापन
Liquor instead of petrol and diesel started coming out of Indian Oil tanker in Muzaffarpur
मुजफ्फरपुर पुलिस ने शराब से भरा टैंकर किया जब्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मुजफ्फरपुर में एक टैंकर से तेल की जगह शराब निकलने लगी। यह देख पुलिस भी चौंक गई। इसके अलावा एक एंबुलेंस से भी शराब पकड़ी गई है। मामला सरैया थाना क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने छापेमारी कर तेल टैंकर से शराब बरामद की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की सरैया थाना क्षेत्र के सरैया तुर्की मार्ग पर एक तेल टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप पहुंची है। उसके बाद एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। जहां से एक तेल टैंकर (इंडियन ऑयल के) पर लोड विदेशी शराब की खेप को जब्त किया गया। साथ ही टीम ने ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। चालक से थाने में पूछताछ की जा रही है। टैंकर पश्चिम बंगाल के नंबर का है। जबकि, एंबुलेंस बिहार के मुजफ्फरपुर की है। दोनों में शराब भरी थी। शराब की बोतलों की गिनती की जा रही है। शराब की खेप कहां पहुंचनी थी। इसकी छानबीन में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन


एसडीपीओ सरिया कुमार चंदन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक तेल टैंकर विदेशी शराब की खेप सरैया थाना क्षेत्र के सरैया तुर्की मार्ग से गुजरने वाला है। उसके बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर तेल टैंकर को जब्त किया गया। इसके बाद तेल टैंकर की तलाशी ली गई तो उसमें से भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को जब्त किया गया। उसके बाद से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक से पूछताछ के आधार पर शराब कारोबारियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है। तेल टैंकर से बरामद शराब का मिलान कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed