फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Liquor bottles taken out from pond in Banka

Bihar News: बांका में तालाब से मछली की जगह निकल रही दारू की बोतलें, तस्वीरें आई सामने

Thu, 28 Dec 2023 05:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 28 Dec 2023 05:34 PM IST
सार

Bihar News: बांका के चान्दन थाना क्षेत्र के गोनोबारी यादव लाइन होटल के ठीक सामने लगभग 100 मीटर की दूरी पर बने तालाब में चान्दन पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। मौके पर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर थानाध्यक्ष को शराब माफियाओं पर नकेल कसने की बात कही।

विज्ञापन
Liquor bottles taken out from pond in Banka
तालाब से मछली की जगह निकल रही दारू की बोतलें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में शराब बंदी है, लेकिन दारू खुलेआम बिक रही है। पुलिस प्रशासन भी लगातार शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं, धंधेबाज फिर भी बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला चान्दन के गोनोबारी का सामने आया है, जहां 100 मीटर की दूरी पर बने तालाब में पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है।

विज्ञापन


लगातार छापामारी जारी
चान्दन प्रभारी थाना अध्यक्ष विष्णु देव कुमार ने बताया की पांच दिन पहले तालाब के बगल से चार बोरा विदेशी शराब बरामद की गई थी। उसी के शक होने पर आज तालाब में खोजबीन शुरू की गई तो भारी मात्रा में  तलब से शराब बरामद हुआ। मौके पर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार पुलिस दलबल के साथ पहुंचकर थानाध्यक्ष को शराब माफियाओं पर नकेल कसने की बात कही। उन्होंने कहा बांका पुलिस शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार छापेमारी कर रही है और तस्करों की  गिरफ्तारी भी हो रही है और लगातार छापेमारी चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed