{"_id":"647c889c63cb2918e9001779","slug":"liquor-ban-in-bihar-muzaffarpur-liquor-worth-one-crore-seized-two-smugglers-arrested-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Liquor ban in Bihar? Muzaffarpur: एक करोड़ की शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; सरकार पर उठ रहे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Liquor ban in Bihar? Muzaffarpur: एक करोड़ की शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; सरकार पर उठ रहे सवाल
Sun, 04 Jun 2023 06:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 04 Jun 2023 06:20 PM IST
सार
गायघाट पुलिस ने जानकारी दी कि सूचना के आधार पर मैठी टोल प्लाजा के पास एक ट्रक की तलाशी ली गई। उसमें लगभग 893 कार्टून विदेशी शराब जब्त की गई। साथ ही पुलिस ने मौके से दो लोगों को भी धर दबोचा, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एक करोड़ रुपये कीमत की जब्त की गई विदेशी शराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने एक करोड़ रुपये कीमत की शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गायघाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि शराब को कहां पहुंचाया जाना था। इसको लेकर गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, यह मामला सामने आन के बाद लोग सवाल उठाने लगे हैं कि शराबबंदी होने के बाद भी राज्य में शराब कैसे आ जा रही है?
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि मैठी टोल प्लाजा के पास एक होटल के पास एक ट्रक खड़ा है, उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब रखी है। अगर समय रहते छापेमारी की गई तो बड़ी सफलता मिल सकती है। इसके बाद पुलिस दलबल के साथ गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टोल प्लाजा के पास होटल के पास पहुंची। वहां एक ट्रक खड़ा थी। ट्रक की जब तलाशी ली गई तो सभी भौंचक्के रह गए। ट्रक शराब के कार्टून से भरा था। उसके बाद पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। साथ ही पुलिस ने मौके से चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से थाने में पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि उक्त ट्रक में लगभग 893 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, गायघाट पुलिस ने जानकारी दी कि सूचना के आधार पर मैठी टोल प्लाजा के पास एक ट्रक की तलाशी ली गई। उसमें लगभग 893 कार्टून विदेशी शराब जब्त की गई। साथ ही पुलिस ने मौके से दो लोगों को भी धर दबोचा, जिनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि शराब की खेप कहां जानी थी और कहां से आई है, इसको लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन