फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Liquor Ban in Bihar.Big consignment found in truck in Begusarai.liquor mafia had killed the inspector

Bihar News : जहां शराब माफिया ने दरोगा को रौंदकर की थी हत्या, वहां फिर मिली शराब की बड़ी खेप

Thu, 28 Dec 2023 07:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 28 Dec 2023 07:13 PM IST
सार

Bihar : शराब माफियाओं के मंसूबे कम नहीं हो रहे हैं। 19 दिसंबर को शराब की खेप ले जाने के क्रम में एसआई सहित दो पुलिसकर्मियों को रौंद दिया, जिसमें दारोगा की मौत हो गई थी। अब फिर उसी क्षेत्र में एक ट्रक शराब की एक बड़ी खेप की गई है। 

विज्ञापन
Liquor Ban in Bihar.Big consignment found in truck in Begusarai.liquor mafia had killed the inspector
इसी ट्रक से बरामद हुआ शराब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में 19 दिसंबर की रात जिस थाना क्षेत्र में शराब माफिया ने कार से रौंदकर दरोगा खामश चौधरी की हत्या कर दी थी, उस थाना क्षेत्र में अभी भी शराब माफिया सक्रिय हैं। पुलिस ने अब इस क्षेत्र से एक ट्रक शराब बरामद किया है, लेकिन इस बार भी शराब माफिया पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गये। इस संबंध में बेगूसराय एसपी योगेंद्र कुमार का कहना है कि शराब माफिया को चिन्हित कर लिया जाएगा और फिर उसे गिरफ्तार कर PMLA एक्ट के तहत कार्रवाई कर अवैध सम्पत्ति भी जब्त की जाएगी। बेगूसराय एसपी का कहना है कि नावकोठी थाने की पुलिस ने पहसारा पूर्वी पंचायत के गम्हरिया वार्ड संख्या 05 मोची टोला में राम भजन महतो के घर के समीप 100 कार्टून पंजाब निर्मित विदेशी शराब बरामद किया गया है। यह शराब ट्रक संख्या एन एल 01ए बी 0368 पर गिट्टी के नीचे छिपा कर लाया गया था।

विज्ञापन


नये साल पर खपत करने की थी योजना 
एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि शराब कारोबारी ने नववर्ष के मौके पर खपाने के लिए लाया था। गुप्त सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष परशुराम सिंह को उक्त स्थल पर भेजा गया। वे जब वहां दल बल के साथ पहुंचे तब शराब कारोबारियों के द्वारा शराब की खेप को ट्रक से उतारने की तैयारी चल रही थी।  ट्रक पर से पंजाब निर्मित मेक डोवेल के 375 मिली के 45 कार्टून, एम्पेरियल ब्लू के 43 कार्टून तथा राँयल स्टेग के 12 कार्टून कुल 9 सौ लीटर शराब बरामद किया गया। इस शराब का बाजार में कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताये जा रहे हैं। एसडीपीओ चंदन कुमार ने कहा कि शराब कारोबारी तथा चालक पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गये, लेकिन शराब कारोबारी की शिनाख्त हो गई है। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed