{"_id":"69f88d40d9a976b2d40c9a67","slug":"lightning-strikes-in-motihari-kill-four-children-one-critically-injured-panic-and-grief-spread-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: मोतिहारी में आकाशीय बिजली का कहर, चार बच्चों की मौत; एक की हालत गंभीर, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: मोतिहारी में आकाशीय बिजली का कहर, चार बच्चों की मौत; एक की हालत गंभीर, मची चीख-पुकार
Mon, 04 May 2026 05:42 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 05:42 PM IST
सार
Bihar News: मोतिहारी में आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। सुगौली, रामगढ़वा और मुफ्फसिल क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं से पूरे जिले में शोक का माहौल है। प्रशासन से पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोतिहारी जिले में सोमवार को मौसम के अचानक बदले रुख के कारण बड़ी क्षति हो गई। अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
खेत में खेल रहे बच्चों पर गिरी बिजली
जानकारी के अनुसार, सुगौली प्रखंड के उत्तरी छपरा बहास स्थित कैथवलिया गांव में दोपहर के समय बारिश और तेज गर्जन के बीच खेत में खेल रहे बच्चों पर अचानक बिजली गिर गई। इस हादसे में मंजू सहनी की 8 वर्षीय पुत्री अंशू कुमारी और जयलाल सहनी के 15 वर्षीय पुत्र सन्नी देवल कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, रितु सहनी का 10 वर्षीय पुत्र मंतोष कुमार गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।
इलाके में दहशत फैली
इसके अलावा रामगढ़वा और मुफ्फसिल थाना क्षेत्रों में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक-एक बच्चे की मौत की खबर है। सभी घटनाएं बारिश और तेज गर्जना के दौरान हुईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनीश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bihar News : 2001 में बनी बिहार की लाइफलाइन टूटी; विक्रमशिला सेतु बीच से टूटकर नदी में समाया
इस दर्दनाक हादसे के बाद गांवों में मातमी सन्नाटा पसरा है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को शीघ्र मुआवजा और हर संभव सहायता देने की मांग की है।