फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Leshi Singh says wave of INDIA across country, Grand Alliance will win all 40 seats in Bihar in LS elections

Politics: लेशी सिंह बोलीं- पूरे देश में INDIA की लहर, लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटें जीतेगा महागठबंधन

Fri, 11 Aug 2023 07:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 11 Aug 2023 07:43 PM IST
सार

Loksabha election 2024: मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि देश की जनता अब इंडिया गठबंधन की मांग कर रही है। सिंह ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में हमारा गठबंधन 40 में 40 सीटें जीतेगा।

विज्ञापन
Leshi Singh says wave of INDIA across country, Grand Alliance will win all 40 seats in Bihar in LS elections
मंत्री लेशी सिंह का स्वागत करते जदयू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि पूरे देश में इंडिया गठबंधन की लहर है। अब भाजपा के लोग बेनकाब हो चुके हैं और बिहार में हमारा गठबंधन 40 में 40 सीटें जीतेगा।

विज्ञापन


‘केंद्र की नीतियों के कारण गरीब और गरीब हो रहे’
मंत्री लेशी सिंह ने शुक्रवार को औरंगाबाद समाहरणालय स्थित योजना भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उसके बाद जिला अतिथिगृह में जदयू कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में सभी जगह दंगे फसाद हो रहे हैं। देश की जनता अब इंडिया गठबंधन की मांग कर रही है। सिंह ने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में हमारा गठबंधन 40 में 40 सीटें जीतेगा।
विज्ञापन


इस दौरान जदयू कार्यकर्ताओं ने लेशी सिंह का भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ता से मिलकर समस्याओं को जाना और निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस दौरान जदयू जिलाध्यक्ष व रफीगंज के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता सह काराकाट सांसद के नबीनगर प्रतिनिधि राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष रिंकू सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओंकारनाथ सिंह, जिला कोषाध्यक्ष उदय सिंह, जिला महासचिव प्रमोद सिंह, रितेश सिंह, टीकू सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मंजरी सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मुमताज अहमद जुगनू, जिला सचिव अतहर हुसैन, जदयू के औरंगाबाद नगर अध्यक्ष सईद मुजफ्फर कादरी, हसपुरा प्रखंड अध्यक्ष चंद्रेश पटेल, मुकेश पटेल, उदय पटेल, अप्पू सिंह, प्रकाश सिंह सोलंकी, निवेदिता सिंह, जिला महासचिव नागेंद्र सिंह, जिला सचिव ओमप्रकाश गुप्ता, जिला महासचिव धर्मेंद्र कुशवाहा, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र चंद्रवंशी, महादलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय दास, मंजीत सिंह, प्रसिद्ध कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed