फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lawmakers should be sensitive to people's problems: LS Speaker

बिहार विधानसभा: लोकसभा स्पीकर बोले, जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हों जनप्रतिनिधि 

Thu, 17 Feb 2022 10:58 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Amit Mandal Updated Thu, 17 Feb 2022 10:58 PM IST
सार

सदन की गरिमा और मर्यादा बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए बिड़ला ने कहा कि सदन की पवित्रता एक लोकतांत्रिक देश में सदस्यों के आचरण से जुड़ी होती है।

विज्ञापन
Lawmakers should be sensitive to people's problems: LS Speaker
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (file photo) - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को यहां कहा कि संसद और राज्यों की विधानसभाओं को प्रभावी बनाने के लिए जरूरी है कि जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील हों और उनकी उम्मीदों को विधायी तरीके से पूरा करने की दिशा में काम करें। राज्य विधान सभा भवन के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों की आकांक्षाएं पूरी हों और कल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें ताकि सकारात्मक सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन हो सके।  

विज्ञापन


विज्ञापन


बिरला ने कहा, आज जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, तो हमें अपने देश और अपने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए खुद को फिर से समर्पित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत में बहुदलीय संसदीय प्रणाली है और सरकारें आती-जाती रहती हैं लेकिन जो भी दल सत्ता में है उसे लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सकारात्मक काम करने का प्रयास करना चाहिए। बिड़ला ने बिहार विधान सभा और परिषद के सदस्यों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का उद्घाटन किया और विधायकों और एमएलसी की संयुक्त बैठक को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह भी मौजूद थे। सदन की गरिमा और मर्यादा बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए बिड़ला ने कहा कि सदन की पवित्रता एक लोकतांत्रिक देश में सदस्यों के आचरण से जुड़ी होती है। इसलिए इसे बनाए रखना सदस्यों की सामूहिक जिम्मेदारी है। सदन वाद-विवाद और संवाद के लिए है न कि नियोजित व्यवधान के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed