बिहार: सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने निकले आरजेडी कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में लगातार बढ़ रहे अपराधों को लेकर रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के युवा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से राजभवन तक के लिए रैली शुरू की थी। हालांकि पुलिस ने उन्हें राजभवन जाने से पहले रास्ते में ही रोक लिया। इस दैरान पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं ने काफी हंगामा किया।
मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए उनपर लाठीचार्ज किया। इस रैली में पार्टी के नेता तेजस्वी यादव समेत कई बड़े राजद नेता मौजूद थे। बता दें बिहार में बालिका गृह कांड, लोगों का लापता होना और अस्पतालों में डॉक्टरों की लापरवाही जैसे कई बड़े मामले सामने आए हैं। जिसके बाद से विपक्षी नेता लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं।
आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव अक्सर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ बोलते रहते हैं। राज्य में बढ़ रहे अपराधों के लिए वह उन्हें दोषी मानते हैं। इसी के चलते ये रैली भी निकाली गई थी।