फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   late former MP Shahabuddin close aide zulfikar bhutto shot dead

सीवान में शहाबुद्दीन के करीबी की हत्या: जुल्फिकार अली उर्फ भुट्टो खान को अपराधियों ने मारी आधा दर्जन गोलियां

Fri, 17 Sep 2021 12:12 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवान Published by: देव कश्यप Updated Fri, 17 Sep 2021 12:12 AM IST
सार

जुल्फिकार अली उर्फ भुट्टो खान गुरुवार की शाम बसंतपुर थाना इलाके के शेरपुर बाजार गए थे, जहां हथियारों से लैस अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। आधा दर्जन से ज्यादा गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
late former MP Shahabuddin close aide zulfikar bhutto shot dead
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रवादी समाजवादी जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीवान के चर्चित नेता जुल्फिकार अली उर्फ भुट्टो खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसके बाद से सीवान में दहशत का माहौल है। घटना के बाद से कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन

 

आधा दर्जन गोलियों से भूना
बताया जा रहा है कि जिले के बसंतपुर थाना इलाके के शेखपुरा गांव के रहने वाले जुल्फिकार अली उर्फ भुट्टो खान, राष्ट्रवादी समाजवादी जनता दल (रासजद) नाम से एक राजनीतिक दल चलाते थे। इसके वे खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष भी थे। गुरुवार की शाम बसंतपुर थाना इलाके के शेरपुर बाजार गए थे, जहां हथियारों से लैस अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। आधा दर्जन से ज्यादा गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले।

विज्ञापन

 

थोड़ी देर के बाद जब स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर पहुंचे तो जुल्फिकार अली भुट्टो खान खून से लथपथ गिरे हुए थे। इधर, घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटनास्थल से आधा दर्जन से अधिक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहाबुद्दीन परिवार के करीबी थे, 4 साल पहले हुई थी भाई की हत्या
मृतक जुल्फिकार अली उर्फ भुट्टो खान शहाबुद्दीन परिवार के करीबी थे। चार साल पहले उनके छोटे भाई और राजद नेता मिनहाज खान की अपराधियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। इस मामले में जुल्फिकार अली चश्मदीद गवाह थे। उन्होंने 2015 के विधानसभा चुनाव के समय अपनी खुद की पार्टी राष्ट्रवादी समाजवादी जनता दल बनाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed