फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Yadav Son Tej Pratap Yadav statement on tejasvi Yadav Samrat Chaudhari and Nishant Kumar Bihar news

Bihar Politics : तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव से क्यों कहा- 'यह तो नहीं कहते'; सम्राट-निशांत के लिए दिया मैसेज

Wed, 08 Apr 2026 05:14 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sabahat Husain Updated Wed, 08 Apr 2026 05:14 PM IST
सार

तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार की बुराई करना गलत है और युवाओं का दिल बड़ा है। उन्होंने निशांत कुमार को अनुभवहीन बताया और नीतीश कुमार पर नरम रुख रखा। 

विज्ञापन
Lalu Yadav Son Tej Pratap Yadav statement on tejasvi Yadav Samrat Chaudhari and Nishant Kumar Bihar news
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजद नेता तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार गरीब नहीं है, बल्कि यहां के युवाओं का दिल बहुत बड़ा है। बिहार के बाहर या देश के बाहर राज्य की बुराई करना गलत है और ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।

विज्ञापन

तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के उपमुख्यमंत्री बनने की बात खुशी की है, लेकिन उनका अनुभव “जीरो बटा सन्नाटा” है। हालांकि, उम्र में बड़े होने के कारण उन्होंने उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि जब वे खुद राजनीति में आए थे तो उनके पास भी अनुभव नहीं था, लेकिन समय के साथ उन्होंने बहुत कुछ सीखा।

विज्ञापन


पढ़ें:  फोन पर मदद की गुहार और फिर पेट्रोल से जला दी गई खुशबू, जिंदगी की जंग हार गई विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर भी नरम रुख अपनाया और कहा कि वे उनका सम्मान करते हैं। परिवारवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पिछली बातें हैं, अब वर्तमान की बात करनी चाहिए। वहीं, सम्राट चौधरी के संभावित मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यदि वे मुख्यमंत्री बनते हैं तो उन्हें उनका समर्थन रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed