फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Yadav son tej pratap yadav hospitalised : RJD Minister Tej Pratap yadav in chest pain admitted in Kankarb

Bihar News : लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अस्पताल में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद पहुंचे

Wed, 19 Jul 2023 09:55 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 19 Jul 2023 09:55 PM IST
सार

Tej Pratap Yadav : राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और राज्य के वन-पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव को सीने में दर्द की शिकायत के बाद पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक उनकी जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
Lalu Yadav son tej pratap yadav hospitalised : RJD Minister Tej Pratap yadav in chest pain admitted in Kankarb
मंत्री वन एवं पर्यावरण तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व रेल मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद कंकड़बाग के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें ले जाया गया। चिकित्सकों का दल उनकी जांच कर रहा है। फिलहाल कोई परेशानी की बात नहीं बताई गई है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन पर रखा था लेकिन करीब एक घंटा में सबकुछ नॉर्मल होने के कारण उन्हें घर भेज दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


खुद सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी
तेज प्रताप यादव के अपनी तबीयत के बारे में सूचना खुद सोशल मीडिया के जरिए दी। राजद कार्यालय में भी किसी को इसकी जानकारी नहीं थी। अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच से लेकर इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान तक में उनके बारे में जानकारी नहीं मिली। बाद में सामने आया कि वह कंकड़बाग स्थित मेडिवर्सल हॉस्पिटल में ले जाए गए हैं। वह उस समय अस्पताल के करीब थे या आवास से कई किलोमीटर दूर इस अस्पताल में किसी पहचान के कारण उन्हें ले जाया गया, इसकी जानकारी अभी किसी स्तर से नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई हैं स्वास्थ्य मंत्री, खुद भी रहे थे तेज
तेज प्रताप यादव बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। वह मौजूदा महागठबंधन सरकार में वन-पर्यावरण मंत्री हैं। इस समय उनके छोटे भाई और राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव बिहार के स्वास्थ्य मंत्री हैं। तेज प्रताप यादव के बीमार होने की जानकारी सोशल मीडिया से मिलने के बाद उनके समर्थक कंकड़बाग में पहुंचने लगे हैं। तेज प्रताप अपने बयानों और भक्ति वाले अंदाज के कारण चर्चा में रहते हैं। तेजस्वी यादव ने बेंगलुरु से लौटकर विपक्षी एकता को लेकर कोई बड़ा बयान नहीं दिया है, लेकिन तेज प्रताप लगातार बता रहे हैं कि इस नाम के कारण भाजपा कैसे परेशान है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्षी एकता के प्रयासों से किस हद तक परेशान होने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed