{"_id":"59ac1b7b4f1c1b1a278b4f97","slug":"lalu-yadav-said-nitish-walks-away-from-the-herd-like-a-monkey","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू का तंज, नीतीश का हाल झुंड से भटके बंदर जैसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू का तंज, नीतीश का हाल झुंड से भटके बंदर जैसा
ब्यूरो/ पटना
Updated Sun, 03 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव- नीतीश कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्रिपरिषद विस्तार में नीतीश को न्योता नहीं मिलने पर तंज कसते हुए लालू प्रसाद ने कहा नीतीश कुमार झुंड से अलग हुए उस बंदर की तरह हैं, जिसे कोई तवज्जो नहीं देता। लालू ने कहा कि नीतीश यहां से हमारा साथ छोड़ कर तो गये, दुख इसका है कि उनका दिल्ली वालों के साथ भी गुजारा नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
पढ़ें: लालू के वार पर त्यागी का पलटवार, कहा- ये BJP का आतंरिक फेरबदल था NDA का नहीं
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नीतीश का गुजारा अब पूरे देश में कहीं भी नहीं होने वाला है। उनका अभी और बुरा हाल होने वाला है। नीतीश के गठबंधन तोड़ने पर लालू ने जमकर भड़ास निकाली और कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश दोनों एक दूसरे को भली-भांति जानते हैं।
विज्ञापन
पढ़ें: बिहार: टूट की कगार पर कांग्रेस, नीतीश कुमार की JDU में शामिल हो सकते हैं 14 बागी MLA
नीतीश ने पटना बुला कर मोदी का पत्तल खींचा था, उसका बदला मोदी और शाह की जोड़ी ने नीतीश से बखूबी ले लिया है। जदयू के नेता नया कुर्ता और जैकेट पहन कर मंत्री बनने के लिए तैयार थे, लेकिन न्योता ही नहीं मिला। लालू ने कहा कि नये मंत्रियों से बिहार को कोई खास लाभ नहीं होगा।