{"_id":"644a460b28a730c8200d4ec3","slug":"lalu-yadav-rjd-supremo-lalu-can-come-to-patna-will-return-from-delhi-after-kidney-transplant-tejashwi-yadav-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalu Yadav : बाद कल पटना आ सकते हैं राजद सुप्रीमो, दोपहर की फ्लाइट से तेजस्वी के साथ पटना लौटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalu Yadav : बाद कल पटना आ सकते हैं राजद सुप्रीमो, दोपहर की फ्लाइट से तेजस्वी के साथ पटना लौटेंगे
Thu, 27 Apr 2023 03:23 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 27 Apr 2023 03:23 PM IST
सार
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 9 महीने बाद 28 अप्रैल को पटना सकते हैं। वह शुक्रवार दोपहर दिल्ली से पटना के लिए फ्लाइट में बैठेंगे। शाम में पटना पहुंचेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी पटना लौटेंगे। सिंगापुर से अपना सफल ऑपरेशन करवाने के बाद वह पहली बार वह पटना आएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली में लालू प्रसाद से मुलाकात करने पहुंचे अखिलेश यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव 9 महीने बाद 28 अप्रैल को पटना सकते हैं। वह शुक्रवार दोपहर दिल्ली से पटना के लिए फ्लाइट में बैठेंगे। शाम में पटना पहुंचेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी पटना लौटेंगे। सिंगापुर से अपना सफल ऑपरेशन करवाने के बाद वह पहली बार वह पटना आएंगे। इधर, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, राजद सुप्रीमो को मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पर जाकर लालू प्रसाद से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर मुलाकात के बाद तस्वीर भी पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि लालू जी से एक ‘कुशलक्षेम-मुलाक़ात’।
विज्ञापन
9 माह से लालू प्रसाद पटना आ रहे लालू प्रसाद
बता दें कि पिछले 9 माह से लालू प्रसाद पटना नहीं आए हैं। किडनी ट्रांसप्लांट करवाने वह सिंगापुर गए थे। पिछले साल 5 दिसंबर को सफल ऑपरेशन के बाद दिल्ली लौटे। बेटी मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं। राजद सूत्रों की मानें तो लालू प्रसाद की सेहत पहले से काफी ठीक हुए हैं। दिल्ली में डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही उन्होंने पटना लौटने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इस वक्त गरम है बिहार की सियासत
बता दें कि लालू प्रसाद उस वक्त पटना लौट रहे जब बिहार की सियासत गरम है। एक तरफ आनंद मोहन की रिहाई और दूसरी तरह नीतीश कुमार की विपक्षी एकता। बिहार की सियासत पर पूरे देश की नजर है। देश में विपक्ष को एक करने के लिए सीएम नीतीश कुमार पटना में बड़ा बैठक करने जा रहे हैं। इसमें देश के सभी प्रमुख विपक्ष दल शामिल होंगे। दरअसल, सीएम नीतीश जब कोलकाता गए थे तो वहां पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पटना में विपक्षी एकता को लेकर एक बैठक करने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि जेपी मूवमेंट की शुरुआत भी पटना से ही हुई थी। नीतीश कुमार की यह बैठक आगामी लोकसभी चुनाव 2024 को लेकर काफी अहम माना जा रहा है। ऐसे में लालू प्रसाद भी पटना ही रहेंगे। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि संभवना है कि नीतीश कुमार की इस बैठक में लालू प्रसाद भी नजर आएं।
विज्ञापन