फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu yadav reaches sonia for alliance

गठबंधन को लेकर सोनिया को मनाने पहुंचे लालू

Wed, 01 Jan 2014 11:10 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 01 Jan 2014 11:10 AM IST
विज्ञापन
lalu yadav reaches sonia for alliance

बिहार में गठबंधन का सकारात्मक संदेश मिलने के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

विज्ञापन


इस 10 मिनट की मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई।

सोनिया ने लालू को इस बारे में जल्द ही फिर से मुलाकात और बातचीत का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद लालू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की और उन्हें भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी से लाख गुना बेहतर करार दिया।
विज्ञापन


राजद प्रमुख ने इस दौरान सीटों के बंटवारे पर लोजपा से खटपट संबंधी सूचनाओं को भी सिरे से खारिज किया और कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता में आने से रोकने के लिए बिहार में कांग्रेस-राजद और लोजपा का महागठबंधन हर हाल में बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले जदयू के साथ गठबंधन का संकेत दे रही कांग्रेस ने पिछले दिनों अचानक राजद से गठबंधन का संकेत दिया। हालांकि सोनिया शुरू से ही राजद के साथ ही गठबंधन के पक्ष में थीं, मगर राहुल जदयू के साथ जाना चाहते थे।

इस बीच चारा घोटाला मामले में लालू के जेल जाने के बाद बिहार में बदले राजनीतिक समीकरण में राजद की मजबूत हुई स्थिति के बाद कांग्रेस ने अपने पुराने साथी पर ही भरोसा जताने का संकेत दिया।


इसके बाद लालू और सोनिया की यह पहली मुलाकात थी। मुलाकात के बाद राजद के मुखिया ने बताया कि सोनिया से गठबंधन पर बातचीत हुई। कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मसले पर जल्द दोबारा मिलने का आश्वासन दिया है।

लालू ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को सत्ता में आने से रोकने के लिए न केवल बिहार में राजद-लोजपा-कांग्रेस का महागठबंधन बनेगा, बल्कि झारखंड में भी राजद-कांग्रेस का सहयोग जारी रहेगा। इस बीच उन्होंने राहुल की जमकर तारीफ की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल और मोदी के बीच कोई तुलना ही नहीं है। राहुल मोदी से लाख गुना बेहतर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed