फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Yadav on parole and out of jail today To Attend Son Tej Pratap Wedding

शादी से पहले तेज प्रताप को मिली सबसे बड़ी खुशी, आज जेल से बाहर आएंगे लालू

Wed, 09 May 2018 12:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 09 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lalu Yadav on parole and out of jail today To Attend Son Tej Pratap Wedding

चारा घोटाला मामलों में सजा काट रहे राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए बुधवार को पेरोल पर बाहर आएंगे। 

विज्ञापन


राजद के राष्ट्रीय महासचिव एवं विधायक भोला यादव ने फेसबुक पोस्ट के जरिए सूचना दी है कि लालू यादव की पेरोल मंजूर  हो गई है। और वह कल पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि उन्हें कितने दिनों की पेरोल मिली है।
विज्ञापन


बेटे तेज प्रताप की शादी में शामिल होने के लिए लालू ने मांगी थी पैरोल

बता दें कि लालू ने पांच दिन की पेरोल मांगी थी। लालू के वकील और उनके करीबी सहयोगी ने इस बात की जानकारी दी थी। तेज प्रताप यादव और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या पटना में 12 मई को परिणय सूत्र में बंधने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भोला यादव ने बताया था कि लालू प्रसाद यादव ने पुलिस महानिरीक्षक जेल के समक्ष सोमवार को 10 मई से 14 मई तक पैरोल के लिए आवेदन किया है। उन्होंने फोन पर कहा कि हमें उम्मीद है कि हमारे नेता को उनके बेटे के विवाह समारोह में भाग लेने से वंचित नहीं किया जाएगा। उन्हें शादी समारोह में भाग लेने की इजाजत मिल जाएगी और निश्चित ही वह इस समारोह में शामिल होंगे। यह एक ऐसा अवसर है जो जीवन में एक बार ही आता है। वहीं रांची में लालू प्रसाद के वकील प्रभात कुमार ने भी बताया राजद प्रमुख ने बेटे की शादी समारोह में भाग लेने को लेकर पांच दिन की पैरोल के लिए आवेदन किया है। 

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव ने पिछले हफ्ते भी अस्थायी जमानत के लिए झारखंड उच्च न्यायालय के समक्ष आवेदन दिया था। हालांकि वकीलों की हड़ताल की वजह से इस पर सुनवाई 11 मई तक के लिए स्थगित हो गई थी। यही वजह है कि इस बार लालू ने पुलिस महानिरीक्षक जेल के समक्ष इस बारे में अपना आवेदन दिया है।  


सगाई समारोह में नहीं हो सके थे शामिल

लालू प्रसाद यादव जेल में होने के कारण बेटे तेज प्रताप के सगाई समारोह में भी शामिल नहीं हो सके थे। तेज प्रताप ने पटना में एक समारोह में 18 अप्रैल को ऐश्वर्या से सगाई की थी। इस मौके पर तेज प्रताप ने एक ट्वीट में कहा था, ‘आई मिस यू पापा’।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed