आप लोग मायूस मत होना अभी बीमार जिंदा है: लालू प्रसाद यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल में बंद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने संकेत दिया है कि आज भी वे अपने दुश्मनों से दो-दो हाथ कर सकते हैं, राजनीतिक रूप से वह अभी समाप्त नहीं हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक ट्वीट किया।
इसमें उन्होंने लिखा ‘अभी आंखों की शमाएं जल रही हैं उसूल जिंदा है, आप लोग मायूस मत होना अभी बीमार जिंदा है, हजारों जख्म खाकर भी मैं दुश्मन के मुकाबिल हूं, खुदा का शुक्र अब तक दिल-ए-खुद्दार जिंदा है’।
अभी आँखों की शमाएं जल रही हैं उसूल जिंदा है
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 13, 2019
आप लोग मायूस मत होना अभी बीमार ज़िंदा है,
हजारों जख्म खाकर भी मैं दुश्मन के मुक़ाबिल हूँ
खुदा का शुक्र अब तक दिल-ए-खुद्दार जिंदा है। pic.twitter.com/Xs9FsBvtE8
इसी ट्वीट के साथ एक पुराना विडियो भी है जिसमें लालू प्रसाद यादव को एक सार्वजनिक सभा में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। इसमें वे केंद्र सरकार के विदेशों से काला धन लाने के अपने वादे को पूरा न करने और ‘आरएसएस के सांप्रदायिक एजेंडे ’ को आगे बढ़ाने पर जमकर फटकार लगा रहे हैं।
लालू का यह ट्वीट ऐसे समय पर आया है जब केंद्र सरकार ने नागरिकता कानून बना दिया है। इस कानून के विधेयक पर संसद में एनडीए को मिले जेडीयू के समर्थन से लालू को उम्मीद है कि वह फिर से मुस्लिम समुदाय को राजद की ओर खींच सकते हैं।