फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu yadav diabetes is not in control, higher dose of insulin make him unconscious

नहीं कंट्रोल हो रहा है लालू यादव का शुगर लेवल, इंसुलिन की ज्यादा डोज से बेहोशी का है खतरा

Mon, 07 May 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Mon, 07 May 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
 lalu yadav diabetes is not in control, higher dose of insulin make him unconscious
lalu yadav
राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबियत ठीक नहीं है। राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के कार्डियोलोजी विंग में भर्ती लालू प्रसाद को हर दिन लगभग 44 यूनिट इंसुलिन दिया जा रहा है। इसके बावजूद उनका शुगर लेवल कम नहीं हो रहा है।  
विज्ञापन


बता दें कि लालू को 30 अप्रैल को अचानक दिल्ली के एम्स से यह कह डिस्चार्ज कर दिया गया था कि वह अब ठीक हैं। उनका एम्स में लगभग एक महीने तक इलाज चला था जिसमें किडनी, शुगर और दिल से जुड़ी बीमारियों का इलाज किया गया था। बताया जा रहा है कि एम्स में उनका शुगर स्तर कुछ नियंत्रित था जब से वह रिम्स पहुंचे हैं लाख कोशिशों के बाद उनका शुगर लेवल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उनका फास्टिंग शुगर लेवल (खाने से पहले) 214 था। खाने के बाद का शुगर लेवल (पीपी) भी  मानक से काफी अधिक दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

 
 डॉक्टरों का मानना है कि जब से लालू प्रसाद यादव एम्स से आएं हैं उनका इंसुलिन बदला गया था।  इंसुलिन का डोज बदलने के बाद 40 यूनिट से शुरू किया गया था। बाद में धीरे-धीरे इसकी डोज बढ़ायी गयी, 40 से 42 और उसके बाद 44 यूनिट किया गया है लेकिन फिरभी उनका शुगर स्तर कम होने का नाम नहीं ले रहा है।  बता दें कि शुगर का स्तर अगर यूंही बढ़ता रहा तो लालू के लिए खतरा हो सकता है। मानक से लगातार बढ़ा हुआ शुगर स्तर कई बीमारियों का जनक हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बेहोशी की नौबत आ जाती है

 lalu yadav diabetes is not in control, higher dose of insulin make him unconscious
विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार इंसुलिन का डोज बढ़ा कर दिए जाने  से मरीज हाइपोग्लेसिमिया में चला जाता है इससे बेहोशी की नौबत आ जाती है। ऐसे में मरीज के हालात को देखते हुए ही दवा दी जाती है। बता दें कि लालू प्रसाद की तबियत लगातार बिगड़ रही है।
 
बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद कि आज शुगर स्तर की जांच होनी है। साथ ही ब्लड की जांच भी होनी है। लालू प्रसाद को शुगर स्तर नियंत्रित करने के लिए ने डॉक्टरों ने टहलने की सलाह दी है, सलाह का पालन करते हुए लालू कमरे के बाहर देखे जा रहे हैं। 
 
रिम्स निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि कार्डियोलॉजिस्ट व इलाज कर रहे डॉक्टर के निर्देश के बिना लालू प्रसाद को ट्रेड मिल नहीं दिया जा सकता है। बता दें कि उनकी बाइस सर्जरी हो चुकी है, इसलिए ट्रेड मील पर चलाने से पहले हर बिंदु पर डॉक्टर नजर रखे हुए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed