{"_id":"62f302330fbdf3704e10e097","slug":"lalu-yadav-compared-nitish-kumar-to-a-snake-and-giragit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : सांप, गिरगिट और पलटू चाचा.. क्या कुछ नहीं कहा था तब, लालू बोले थे- सांप 2 साल पर केंचुल बदलता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : सांप, गिरगिट और पलटू चाचा.. क्या कुछ नहीं कहा था तब, लालू बोले थे- सांप 2 साल पर केंचुल बदलता है
Wed, 10 Aug 2022 06:26 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, पटना।
एजेंसी, पटना।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 10 Aug 2022 06:26 AM IST
सार
2015 में नीतीश ने लालू प्रसाद की तुलना विषैले सांप से की थी। सोशल मीडिया पर किसी ने भाजपा से रिश्ते तोड़कर लालू के साथ जाने के फैसले के बारे में नीतीश से पूछा था कि लालू के साथ रहकर बिहार का विकास कैसे होगा
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव- नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2017 में जब नीतीश ने राजद के साथ गठबंधन तोड़ा था तब राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पलटू राम नाम दिया था। 3 अगस्त 2017 को लालू ने ट्वीट कर नीतीश को केंचुल छोड़ने वाला सांप बताया। उन्होंने लिखा, नीतीश सांप है, जैसे सांप केंचुल छोड़ता है वैसे ही नीतीश कुमार भी दो साल में केंचुल बदलते हैं और नया धारण करते हैं।
विज्ञापन
तेजस्वी ने की थी गिरगिट से तुलना
तेजस्वी यादव भी उन्हें पलटू चाचा कहते रहे हैं। 2019 में तेजस्वी ने उन्हें गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला बताया। तब तेजस्वी ने भविष्य में उनके साथ किसी तरह के गठबंधन से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
नीतीश ने भी की थी लालू की सांप से तुलना
2015 में नीतीश ने लालू प्रसाद की तुलना विषैले सांप से की थी। सोशल मीडिया पर किसी ने भाजपा से रिश्ते तोड़कर लालू के साथ जाने के फैसले के बारे में नीतीश से पूछा था कि लालू के साथ रहकर बिहार का विकास कैसे होगा, तो उन्होंने रहीम का दोहा कहा था-जो रहीम उत्तम प्रकृति, का करी सकत कुसंग, चंदन विष व्यापत नहीं, लिपटे रहत भुजंग। बाद में, राजद की ओर से हंगामा होने पर नीतीश ने कहा था, उन्होंने यह दोहा भाजपा के बारे में कहा था।
विज्ञापन
विश्वासघात के खिलाफ बिहार में भाजपा का महाधरना
बिहार में नीतीश के विश्वासघात के खिलाफ भाजपा के नेता महाधरना देंगे। इसकी शुरुआत भाजपा प्रदेश कार्यालय से होगी। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कोर कमेटी की बैठक के बाद कहा, नीतीश ने जिस प्रकार से जनता से विश्वासघात किया है उन्हें जनता कभी माफ नहीं करेगी। 11 अगस्त को जिला मुख्यालय और 12 अगस्त को प्रखंड मुख्यालयों पर भी महाधरना होगा।