फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu yadav compare nitish kumar with bull

लालू ने बौखलाए सांड से की नीतीश की तुलना

Mon, 06 May 2013 02:23 PM IST
पटना/इंटरनेट डेस्क
पटना/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 06 May 2013 02:23 PM IST
विज्ञापन
lalu yadav compare nitish kumar with bull

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए उनकी तुलना बौखलाए सांड से कर दी।

विज्ञापन


लालू यादव ने एक जनसभा के दौरान रविवार को कहा कि जिस तरह सांड लाल कपड़ा देखकर भड़क जाता है उसी तरह नीतीश कुमार काला कपड़ा देखकर भड़क जाते हैं।

जनसभा नालंदा जिले के बिहारशरीफ के बाजार समिति में आयोजित थी। इस मौके पर लालू ने अपने मजाकिया लहजे में कहा कि ‘हम काले हैं तो क्या हुआ, तुझको भगाने वाले हैं’।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि लालू यादव 15 मई को गांधी मैदान में प्रस्तावित अपनी 'परिवर्तन रैली' के लिए राज्यभर का दौरा कर समर्थन जुटा रहे हैं।

इस दौरान सभाओं में वह नीतीश कुमार पर शब्दों से कड़े प्रहार कर रहे हैं।

नीतीश पर और तीखे हमले करते हुए लालू बोले की आरएसएस की गोद में खेल रहे नीतीश ने सिद्धांतों को तिलांजलि दे दी है। वह ईवीएम का दुरुपयोग कर यहां तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नीतीश के विकास के दावे को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अमेरिका और चीन को पीछे छोड़ने की बात कहने वाले नीतीश कुमार विशेष राज्य की मांग क्यों कर रहे हैं।

लालू यादव से उनके घायल होने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहना था कि इस मामले की जांच एनएसजी करेगी।

लालू ने आरोप लगाया कि कि राज्य पुलिस का कोई अधिकारी जांच में नहीं पहुंचा। हम गंगा मइया की कृपा से बच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed