फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu yadav comment on bihar covid death issues attacks on nitish govt

कोरोना मौतों के आंकड़ों पर सियासत: लालू यादव का शायराना अंदाज में तंज, बन आंकड़ों का दर्जी, घटा-बढ़ा दिया मनमर्जी..फिर भी शर्म ना आई

Thu, 10 Jun 2021 04:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 10 Jun 2021 04:05 PM IST
सार

बिहार में कोरोना से मौत के आंकड़ों की सच्चाई सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। प्रदेश में विपक्षी दलों ने सरकार पर आंकड़ों में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकार किया कि जो आंकड़े दिखाए गए थे उसमें संशोधित किया गया है।

विज्ञापन
Lalu yadav comment on bihar covid death issues attacks on nitish govt
लालू प्रसाद यादव - फोटो : Facebook

विस्तार

बिहार में कोरोना से मरने वालों के आंकड़े छुपाने के आरोपों को लेकर नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार पर शायराना अंदाज में तंज किया है। लालू यादव ने ट्विटर पर लिखा कि बन आंकड़ों का दर्ज़ी, घटा-बढ़ा दिया मनमर्ज़ी, फर्ज भुला नीतीश बने फ़र्जी, अपार हुई जग हंसाई। फिर भी शर्म ना आई’’ बता दें कि लालू यादव से पहले तेजस्वी यादव ने भी सरकार पर हमला बोला था। तेजस्वी ने कहा था कि नीतीश सरकार ही फ़र्जी है तो आंकड़े भी तो फ़र्जी होंगे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में आंकड़े को किया संशोधित
गौरतलब है कि बिहार में कोरोना से होने वाली मौत की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हुई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार बिहार में कोरोना से अबतक 6,148 लोगों की मौत हो चुकी। इससे पहले सरकार ने कोविड के 5529 मृतक बताए थे। इसके बाद 24 घंटे के अंदर यह संख्या  9429 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने अपनी गलती मान ली। गुरुवार को देश में कोरोना से हुई कुल मौतों की संख्या 6 हजार से अधिक दर्ज की गई है। अगर एक दिन में मौतों का आंकड़ों पर गैर करे तो दुनिया में सबसे ज्यादा है ।
विज्ञापन


पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
राज्य में बहुत पहले से विपक्षी दल मौत के आंकड़ों के छुपाने का आरोप लगाते रहे हैं। कांग्रेस समेत पप्पू यादव ने भी गलत आंकड़ों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। पप्पू यादव ने कहा कि प्रदेश में कोरोना से मरने वाले के आंकड़ों के साथ बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया । पूर्व सांसद पप्पू यादव ने कहा, 'बिहार में मौत घोटाला! पटना में कल 1000 से अधिक लोगों की कोरोना से मौत की क्या है सच्चाई? कहा जा रहा है कि पहले मौत के आंकड़ों को छुपाया गया था, अब उन्हें जारी किया गया है, आखिर यह खेल किसका है। स्वास्थ्य विभाग में मौत के आंकड़ों का घोटाला कौन कर रहा है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed