भाजपा से मिलकर मुझे बदनाम कर रहा मीडियाः लालू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदुओं के गो मांस खाने वाले बयान पर भाजपा सहित विपक्षी दलों के निशाने पर आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने अब इसका ठीकरा मीडिया पर ही मढ़ दिया है। लालू ने कहा कि मीडिया का एक तबका उनके पीछे पड़ गया है।
वह यहीं नहीं रुके कहा कि आरक्षण का विस्तार जैसे मुद्दों से विचलित बीजेपी और मीडिया के एक कुलीन तबके ने गठबंधन बना लिया है और मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। ट्वीट के जरिए अपनी बात रखते हुए लालू ने बीफ मुद्दे पर अपनी सफाई दी।
उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर मीडिया को ही निशाने पर रखा। कहा, मीडिया का एक वर्ग भाजपा से मिलकर दलितों और पिछडों के अधिकारियों के मुद्दों से ध्यान भटकाने की चेष्टा है। आरक्षण और सामाजिक न्याय की धारा की गोलबंदी से डरी भाजपा और मीडिया का वर्ग बीफ खाने न खाने जैसे मुद्दों के पीछे अपना मुंह छिपा रहा है।
आरक्षण का विस्तार जैसे मुद्दों से विचलित BJP और मिडिया के एक कुलीन तबके नें गठबंधन बना लिया है और मेरे बयान को तोड़–मरोड़ कर पेश कर रहें हैं
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 3, 2015
आरक्षण और सामाजिक न्याय की धारा की गोलबंदी से डरी भाजपा और मिडिया का एक वर्ग बीफ़ खाने-न-खाने जैसे मुद्दों के पीछे मुँह छिपा रहा है.
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 3, 2015
हिंदुओं के बीफ खाने पर दिया था विवादित बयान
बता दें कि दो दिन पहले मीडिया की सुर्खियां बने उनके एक बयान को लेकर विपक्षी दलों ने उनकी घेराबंदी कर दी थी। नोएडा के दादरी में बीफ खाने के विवाद में मारे गए अखलाक की घटना के बाद से ही देशभर में बीफ खाने न खाने को लेकर हंगामा मचा हुआ है।
इसी बीच लालू यादव ने भी दो दिन पहले कहा था कि काफी हिंदू भी गो मांस खाते हैं। ऐसे में इसको लेकर हल्ला मचाना गलत है। उनके इस बयान पर हंगामा मचा तो लालू ने यह कहकर मामले को हलका करने का प्रयास किया कि, मांस खाना सही नहीं है किसी को भी मांस नहीं खाना चाहिए।
लेकिन तब तक तीर कमान से निकल चुका था और विरोधियों ने उनके बयान को लेकर उन पर निशाना साध दिया। भाजपा नेता गिरीराज सिंह ने तो लालू को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि वो बीफ के नाम पर हिंदुओं को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।