लालू यादव के बिगड़े बोल, कैमरे पर मीडिया को दे बैठे गाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने बिहार के वैशाली में मीडिया पर एक आपत्तिजनक बयान दिया है। दरअसल, जब पत्रकार लालू से उनके बीफ पर दिए गए बयान पर सवाल किए तो उन्होंने मीडिया को गाली ही दे डाली।
लालू ने कहा- ये कोई हरामजादा है जो कोई बोला है मेरे नाम से। इसके बाद वे बोले- ये कोई शैतान आदमी है जो इस तरह का बात मेरे मुंह में डाल कर चला रहा है।
लालू के बचाव में दिग्विजय
वहीं दूसरी ओर लालू की तरफ से बीफ पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह उनके बचाव में सामने आए हैं। वे बोले कि बीजेपी लालू पर आरोप लगाना बंद करे।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव एक सच्चे गो सेवक हैं और उन्होंने लालू के घर पर गोमाता की सेवा होते खुद ही देखा है।
लालू के खिलाफ केस दर्ज
लालू यादव की तरफ से बीफ पर दिए गए बयान को लेकर एलजेपी नेता सुधीर ओझा ने उनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। ये केस बिहार के मुजफ्फरपुर की सीजेएम कोर्ट में दर्ज कराया गया है।
लालू पर हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाना का आरोप लगाया गया है। साथ ही उन पर यह भी आरोप है कि उनके बयान से सांप्रदायिक सद्भावना भड़की है।
क्या कहा था लालू ने
लालू यादव ने कुछ दिन पहले दादरी कांड को लेकर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा था- क्या हिंदू बीफ नहीं खाते? जो बाहर रहता है वो क्या नहीं खाता?
हालांकि, लालू के इस बयान पर गिरिराज सिंह की तरफ से विरोध किए जाने पर वे बोले कि बीफ से उनका मतलब गोमांस से नहीं था। वे बोले कि सिर्फ गोमांस ही बीफ नहीं होता है।
वहीं लालू के इस बयान पर योग गुरू स्वामी रामदेव ने भी पलटवार करते हुए उन्हें कंस का वंशज बता डाला। रामदेव ने कहा लालू जिस तरह की हरकतें करते हैं वो उन्हें कंस का वंशज सिद्ध करती हैं।