फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   'Lalu tea party' in Muzaffarpur

लालू भी पिलाएंगे चाय, बिस्किट भी देंगे

Sat, 22 Feb 2014 03:16 PM IST
Updated Sat, 22 Feb 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
'Lalu tea party' in Muzaffarpur

मोदी की चाय के बाद आजकल सभी पार्टियां चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित कराने लगी हैं। लगता है राजनीतिक दलों ने चाय की राजनीति करना सीख लिया है।

विज्ञापन


बीजेपी की तर्ज पर चलते हुए आरजेडी ने मुजफ्फरपुर में 20 फरवरी से लालू चाय पार्टी शुरू करने का निर्णय लिया है। माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जनता से जुड़ने और सार्वजनिक चर्चा को प्रोत्साहित करने के लिए ये फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


आरजेडी के राज्य प्रवक्ता इकबाल शामी ने बताया कि जो लोग इस चर्चा में भाग लेंगे उनको चाय के साथ बिस्किट भी दिए जाएंगे, और वो भी फ्री। फिलहाल ये चाय पार्टी चार जगहों पर की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

RJD को होगा चाय से फायदा?

'Lalu tea party' in Muzaffarpur

गौरतलब है कि आजकल बीजेपी शहर में जगह जगह नमो चाय पिला रही है और लोगों को पार्टी के पक्ष में माहौल बना रही है। पार्टी कार्यकर्ता लोगों को आश्वासन दे रहे हैं कि यदि बीजेपी सत्ता में आई तो प्रदेश का विकास किया जाएगा।

आरजेडी प्रवक्ता ने अगले तीन मार्च को होने वाली मीटिंग के लिए मैदान के आवंटन में पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुरा में बीजेपी को मैदान आवंटित किया गया है, सदर पुलिस लाइन और एमआईटी अभी भी खाली हैं। प्रशासन निष्पक्षता दिखाने की कोशिश कर रहा है, वो चाहे तो हमें तीन मार्च को होने वाली लालू यादव की जनसभाओं के लिए ये दोनों मैदान दे सकता है।

अब ये चाय आरजेडी को फायदा देगी या नहीं ये तो नहीं पता लेकिन चाय और बिस्किट फ्री में खाने के लिए भीड़ उमड़ना तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed