फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu targeted modi on kejriwal allegation

केजरीवाल के बहाने लालू ने मोदी को घेरा, आरोपों को बताया गंभीर

Fri, 29 Jul 2016 11:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 29 Jul 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
Lalu targeted modi on kejriwal allegation

राजद सुप्रीमो लालू यादव और भाजपा के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है, न वह भाजपा पर वार करने का कोई मौका छोड़ते हैं न प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर।

विज्ञापन


लालू ने एक बार ‌फिर दिल्‍ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बहाने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध दिया है। लालू ने कहा केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोप काफी गंभीर हैं इसलिए उनकी पुख्ता जांच होनी चाहिए। हालांकि इसकी जांच के लिए वे सीबीआई के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि वह केंद्र के गृह मंत्रालय के अधीन है इसलिए उन्होंने संसदीय समिति पर भरोसा जताया है। 
विज्ञापन


बता दें कि तीन दिन पहले दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया के सामने खुला आरोप लगाया था कि जिस तरह से केंद्र सरकार उनके विधायकों को तंग करके एक एक कर जेल भेज रही है ऐसे में उन्हें अंदेशा है कि सरकार उनकी भी हत्या करा सकती है। केजरीवाल ने इस सबके पीछे प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार बताया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई नहीं कर पाएगी केजरीवाल मामले की निष्पक्ष जांच

Lalu targeted modi on kejriwal allegation

पटना में पत्रकारों से बात करते हुए लालू ने कहा कि केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोप काफी गंभीर हैं, ऐसे में इनकी पुख्ता जांच होनी चाहिए। इसके लिए संसदीय समिति की नियुक्ति की जाए सीबीआई की नहीं, क्योंकि सीबीआई तो केंद्र के गृहमंत्रालय के अधीन काम करती है इसलिए वह इसकी निष्पक्ष जांच नहीं करेगी। संसदीय समिति ही इन आरोपों के पीछे की सच्चाई का पता लगा सकती है। 

वहीं उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में राष्ट्रीय जनता दल को न उतारने के सवाल पर उनका कहना था कि यहां पार्टी के पास बहुत ज्यादा समर्थन नहीं है। हालांकि उन्होंने दावा किया पार्टी यहां साम्प्रदायिक ताकतों को हराने का दम रखने वाले दलों का समर्थन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed