फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu says, pm has no understanding of constitution

लालू बोले- मोदी कभी नहीं थे प्रधानमंत्री पद के काबिल

Thu, 26 Nov 2015 12:25 PM IST
Updated Thu, 26 Nov 2015 12:25 PM IST
विज्ञापन
lalu says, pm has no understanding of constitution

बिहार में शानदार जीत से उत्साहित राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कड़ा हमला बोला है। लालू ने कहा नरेन्द्र मोदी कभी प्रधानमंत्री पद के काबिल नहीं रहे।

विज्ञापन


यही कारण है कि उन्हें संवैधानिक प्रावधानों की भी बहुत थोड़ी जानकारी है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार पटना में पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद वह पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


मोदी पर लगातार हमले जारी रखते हुए लालू बोले प्रधानमंत्री मोदी हमेशा बिलो द बेल्ट (स्तर गिराकर) हमले करते हैं। संविधान के प्रति उनकी जानकारी भी अधूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के जाल में नहीं फंसी बिहार की जनता

lalu says, pm has no understanding of constitution

प्रधानमंत्री के चुनावी भाषणों का हवाला देते हुए लालू ने कहा पूरे चुनाव के दौरान मोदी लोगों को यह कहकर दिगभ्रमित करने का प्रयास करते रहे कि लालू-नीतीश मॉडल पिछडों का आरक्षण छीनकर अल्पसंख्यकों को देने का प्रयास किया जा रहा है।

जबकि संविधान में यह स्पष्ट उल्लेख है कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता। मैं लोगों को धन्यवाद देता हूं कि वो प्रधानमंत्री मोदी के फेंके जाल में नहीं फंसे और धर्मनिरपेक्षता में अपना विश्वास बनाए रखा।

लालू ने कहा कि मैं भाजपा को दिल्‍ली की गद्दी से हटाने का अपना प्रयास जारी रखूंगा। उन्होंने चेतावनी दी कि बिहार की सत्ता को केन्द्र द्वारा किसी भी तरह नजरअंदाज करने के प्रयास का बड़े आंदोलन द्वारा जवाब दिया जाएगा। भाजपा किसी भी तरह बिहार सरकार को नीचा दिखाने का प्रयास कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed