'मोदी ने मुर्गी से भी महंगी कर दी दाल'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर निशाने पर ले लिया है। दाल की बढ़ी कीमतों को मुद्दा बनाते हुए राजद सुप्रीमो ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि 'काले धन की वापसी और रोजगार को तो छोड़िए, दाल इतनी महंगी कर दी मोदी सरकार ने कि अब हम यह भी नहीं कह सकते कि ‘घर की मुर्गी दाल बराबर’'।
वहीं एक अन्य ट्वीट में लालू ने कहा कि अब भाजपा सिर्फ 2014 में किए गए वादों को पूरा करने और बिहार में एक मुख्यमंत्री का चेहरे खोजने में अपनी अक्षमता को छिपाने के लिए, नकली बेईमानी और जोर से शोर मचा रही है।
ट्विटर के माध्यम से लालू यादव इससे पहले भी मोदी की आलोचना कर चुके हैं। वहीं दाल पर किए गए उनके ताजा ट्वीट से यह बात साफ हो चुकी है कि महागठबंधन और उसके नेताओं ने अब दादरी के बाद दाल की बढ़ी कीमतों को बिहार चुनाव में मुद्दा बनाने की तैयारी कर ली है।
काले धन की वापसी और रोज़गार को तो छोडिये, दाल इतनी महंगी कर दी मोदी सरकार ने कि अब हम यह भी नहीं कह सकते कि ‘घर की मुर्गी दाल बराबर’
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 19, 2015script async src="//platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8">
शत्रुघ्न सिन्हा भी जता चुके हैं दाल की बढ़ी कीमतों पर चिंता
यही कारण है कि लालू से पहले नीतीश कुमार भी दाल के बहाने बढ़ती महंगाई को लेकर केन्द्र सरकार को घेर चुके हैं। ऐसा नहीं है कि इस मुद्दे पर भाजपा को केवल विपक्षियों के ही वार झेलने पड़ रहे हैं बल्कि उसके अपने भी इसको लेकर उस पर निशाना साध चुके हैं।
दो दिन पहले भाजपा नेता और पटना साहिब से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी दाल की बढ़ी कीमतों पर चिंता जताते हुए अपरोक्ष रूप से इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार ठहरा दिया था। अब लालू यादव ने इस मुद्दे को भुनाना शुरू कर दिया है।
वैसे भी दाल की बढ़ी कीमतों को लेकर देशभर में हल्ला मचा है तो बिहार में भाजपा से कांटे की टक्कर में फंसे महागठबंधन के नेता इस मुद्दे को भुनाने में कैसे पीछे रह सकते हैं।
Dal prices touch Rs.200. Urgent steps required by Centre to contain this! We have seen the tears that onion prices have brought in the past.
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) October 16, 2015