फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu said, separatist forces have gathered in NDA

लालू बोले, अलगाववादी ताकतों की जमात है एनडीए

Mon, 29 Jun 2015 09:35 PM IST
Updated Mon, 29 Jun 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
Lalu said, separatist forces have gathered in NDA

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि एनडीए फासिस्ट ताकतों का जमावड़ा है। ये दूसरों पर ‘जंगल राज’ का आरोप लगाते हैं लेकिन अब वे स्वयं मुख्यमंत्री की छाती तोड़ने की बात करते हैं। जनता इन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में सबक सिखा देगी।

विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने पप्पू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को जयचंद और मीरजाफर बताया। राजद सुप्रीमो ने सोमवार को दिल्ली जाने से पूर्व कहा कि ये अभी सत्ता से दूर हैं लेकिन इनके असली चरित्र सामने आने लगे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायक अनंत सिंह और उनके साथियों की जान-बूझकर गिरफ्तारी करवाई है, उनकी जाति के लोगों ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं वे मुख्यमंत्री की छाती तोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पहले का बिहार नहीं है

Lalu said, separatist forces have gathered in NDA

लालू ने दावा किया कि अरुण कुमार की इस अभद्र टिप्पणी पर एनडीए के घटक दलों का कोई प्रतिक्रिया न देना यह साबित करता है कि उनकी इस बयान से सहमति है।

उन्होंने कहा कि यह 1990 से पहले का बिहार नहीं है, अब गरीब और पददलित सभी एकजुट हो चुके हैं, वे इनके नापाक इरादों को सफल नहीं होने देंगे।

लालू ने जन अधिकार पार्टी बनाने वाले पप्पू यादव और जदयू के पूर्व नेता एवं हिंदुस्तान अवाम पार्टी (हम) बनाने वाले जीतनराम मांझी पर हमला बोलते हुए मीर जाफर और जयचंद बताया। उन्होंने कहा कि कल तक सामाजिक न्याय की दुहाई दे रहे थे वे आज एनडीए के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed