फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu's crucial statement on RJD-JDU alliance

'नीतीश पट गए तो ठीक, नहीं पटे तो भी ठीक'

Wed, 03 Jun 2015 06:20 PM IST
Updated Wed, 03 Jun 2015 06:20 PM IST
विज्ञापन
lalu's crucial statement on RJD-JDU alliance

जनता परिवार का विलय टल गया है. जनता दल यूनाइटेड के बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने रविवार को कहा था कि फिलहाल विलय नहीं हो रहा है और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में गठबंधन होगा। इसके बाद अब राष्ट्रीय जनता दल और जदयू के गठबंधन के भविष्य को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इन दोनों दलों के प्रमुख नेताओं के सोमवार के दिए गए बयानों से इन चर्चाओं को और हवा मिली। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार कुछ दिन पहले हुई एक प्रेस-कांफ्रेंस में गठबंधन के सवालों को टाल गए थे। वहीं राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने पटना में ही मीडिया से बातचीत में कहा, 'नीतीश पटे तो ठीक, नहीं तो भी ठीक।'
विज्ञापन


बातचीत में पेंच
जदयू की बिहार इकाई के प्रवक्ता निहोरा प्रसाद यादव के मुताबिक दोनों दलों के बीच बातचीत चल रही है। वे बताते हैं, ‘‘यह अभी कहना मुमकिन नहीं कि बातचीत पूरी होने में कितना समय लगेगा लेकिन जल्द ही समाधान सामने होगा।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि राजद के राष्ट्रीय महासचिव राम देव भंडारी का कहना है, ‘‘गठबंधन लालू और नीतीश दोनों चाहते हैं। लेकिन कुछ विचारणीय बिंदु हैं। दोनों नेता एक साथ बैठेंगे तो ये मुद्दे सुलझा लिए जाएंगे।’’ राम देव के मुताबिक सीटों का तालमेल और गठबंधन के नेता का सवाल अभी विचारणीय है। वरिष्ठ पत्रकार एसए शाद का भी मानना है कि इन्हीं दो मुद्दों पर दोनों दलों के बीच तनातनी चल रही है।

दावा और आपत्ति

lalu's crucial statement on RJD-JDU alliance

सीटों के तालमेल की पेंचीदगियों के बारे में शाद कहते हैं, ‘‘अब राजद लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन के आधार पर सीटों की मांग कर रहा है जबकि पहले फॉर्मूला निकाला गया था कि दोनों दल बराबर-बराबर सीटों पर लड़ेंगे।’’

नेतृत्व के सवाल पर शाद कहते हैं, ‘‘जदयू नीतीश को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर चुनाव लड़ना चाहता है। अब राजद को इस पर आपत्ति है। राजद को लगता है कि नीतीश को आगे कर चुनाव लड़ने से उसका आधार वोट प्रभावित होगा।’’

इंतजार
विलय टलने के बाद ये दो मुद्दे गठबंधन को आकार लेने से रोक रहे हैं। लेकिन दोनों दलों ने फिलहाल ऐसे कोई संकेत भी नहीं दिए है कि वे गठबंधन नहीं करेंगे।

ऐसे में फिलहाल गठबंधन की घोषणा के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। जैसा कि नीतीश कुमार हाल के दिनों में ये दोहा बार-बार दोहराते रहे हैं, 'धीरे धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होए'।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed