{"_id":"38cb36de-0fc1-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"lalu-rabri-regime-wasted-bihar-nitish","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू, राबड़ी के शासन ने बिहार को बर्बाद किया: नीतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालू, राबड़ी के शासन ने बिहार को बर्बाद किया: नीतीश
पूर्णिया/एजेंसी
Updated Sat, 06 Oct 2012 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए कहा है कि पति-पत्नी (लालू-राबड़ी) के 15 साल के शासन ने राज्य को बर्बाद कर दिया। नीतीश ने शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में 1990 से लेकर 2005 तक लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सरकार थी। इस दौरान प्रदेश को पूरी तरह से बर्बाद किया गया।
राजद प्रमुख की ओर से बिहार के विकास पर सवाल उठाए जाने पर कुमार ने कहा कि राज्य की सड़कों को राजग सरकार ने ही बढ़िया बनाया है, जिन पर यात्रा कर लालू यादव ‘परिवर्तन यात्रा’ निकाल रहे हैं। अपनी ‘अधिकार यात्रा’ के दौरान संविदा शिक्षकों और प्रदर्शनकारियों द्वारा हिंसा की निंदा करते हुए नीतीश ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और आगजनी के लिए कोई जगह नहीं है।
उन्होंने कहा कि हर किसी को प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से। कुमार ने पिछले सप्ताह भाजपा सांसद उदय सिंह की ओर वेदना रैली निकाले जाने की भी आलोचना की।